टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT लाया सबसे दमदार फीचर, अब बोलकर कर सकेंगे बात, फ्री में मिलेगी सुविधा

ChatGPT Voice Chat Feature: कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड दोनों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चैटजीपीटी ऐप पर इस सुविधा को जारी किया है। यूजर्स को चैट विंडो के नीचे दाईं ओर हेडफोन आइकन का नया आइकन मिलेगा। ऐप यूजर्स के बोलने के हिसाब से भाषा को सिलेक्ट कर लेता है, लेकिन आप सेटिंग्स की मदद से भी भाषा को सेट कर सकते हैं।

Image

ChatGPT Voice Chat Feature

Photo : iStock

ChatGPT Voice Chat Feature: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट ChatGPT की डेवलपर कंपनी ओपनएआई ने यूजर्स फ्री यूजर्स के लिए नए फीचर वॉइस चैट सुविधा को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स चैटबॉट को बोलकर जानकारी मांगी जा सकती है। बता दें कि पिछले लगभग चार दिन से अल्टमैन के निष्कासन के बाद ChatGPT चर्चा में बना हुआ है।

फ्री में मिलेगी यह सुविधा

चैटजीपीटी डेवलपर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से नए फीचर की जानकारी दी है। ओपनएआई ने अपनी घोषणा में कहा कि सभी फ्री यूजर्स के लिए चैटजीपीटी ऐप में वॉयस सपोर्ट जोड़ा गया है। कंपनी ने कहा कि अपने फोन पर ऐप डाउनलोड करें और बातचीत शुरू करने के लिए हेडफोन आइकन पर टैप करें और आप ChatGPT से बातचीत कर सकेंगे। अपने पोस्ट में ओपनएआई ने इस फीचर के इस्तेमाल का तरीका भी बताया है।

आईओएस और एंड्रॉयड दोनों को मिलेगी सुविधा

कंपनी ने आईओएस और एंड्रॉयड दोनों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चैटजीपीटी ऐप पर इस सुविधा को जारी किया है। यूजर्स को चैट विंडो के नीचे दाईं ओर हेडफोन आइकन का नया आइकन मिलेगा।

आइकन पर टैप करने के बाद, यूजर्स को 'चैट विद वॉइस' इंट्रोडक्शन स्क्रीन मिलती है, जिसमें वॉइस कन्वर्सेशन सुविधा के बारे में जानकारी मिलती है। बता दें कि सभी वॉयस चैट को चैट हिस्ट्री में ट्रांसक्रिप्शन के रूप में सेव किया जाएगा। हालांकि, चैट के ऑडियो क्लिप सेव नहीं किए जाते हैं। बता दें कि ऐप यूजर्स के बोलने के हिसाब से भाषा को सिलेक्ट कर लेता है, लेकिन आप सेटिंग्स की मदद से भी भाषा को सेट कर सकते हैं।

सैम अल्टमैन की OpenAI में हुई वापसी

आज ही एआई कंपनी ChatGPT ने सैम अल्टमैन की कंपनी में वापसी की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि सैम अल्टमैन सीईओ के रूप में कंपनी में लौट रहे हैं और कंपनी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में कई सारे बदलाव भी कर रही है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article