टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp लाया ईमेल वेरिफिकेशन सुविधा, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें इस्तेमाल का तरीका

How To Link Email Address In WhatsApp Account: अपने ईमेल एड्रेस को अपने अकाउंट में जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले अपने आईफोन को लेटेस्ट व्हाट्सएप पर अपडेट कर लेना है। एक बार जब आप अपना ईमेल एड्रेस दर्ज कर लेते हैं, तो आपको कंफर्मेशन के लिए वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

Image

WhatsApp

Photo : iStock

How To Link Email Address In WhatsApp Account : यदि आप मैसेजिंग और चैटिंग किए व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म एक अपडेट जारी कर रहा है जो यूजर्स को अपने अकाउंट में ईमेल एड्रेस एड करने की सुविधा देता है। इस फीचर को फिलहाल आईओएस यूजर्स के लिए जारी किया गया है।

व्हाट्सएप का नया अपडेट

नए अपडेट को iOS 2.23.24.70 वर्जन के रूप में जारी किया गया है। व्हाट्सएप नोटिफिकेशन मैसेज में कंपनी ने कहा कि ईमेल आपको अपने अकाउंट तक पहुंचने में मदद करता है। यह दूसरों को दिखाई नहीं देता है। एक बार जब आप अपना ईमेल एड्रेस दर्ज कर लेते हैं, तो आपको कंफर्मेशन के लिए वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना होगा।

व्हाट्सएप अकाउंट में ऐसे जोड़ें ईमेल

अपने ईमेल एड्रेस को अपने अकाउंट में जोड़ने के लिए आपको सबसे पहले अपने आईफोन को लेटेस्ट व्हाट्सएप पर अपडेट कर लेना है। आईओएस 2.23.24.70 अपडेट के लिए व्हाट्सएप इंस्टॉल करने के बाद, सेटिंग्स मेनू पर जाएं। अब अपना ईमेल एड्रेस जोड़ने के लिए अकाउंट फिर ईमेल एड्रेस पर टैप करें। इसके बाद आपके अकाउंट से ईमेल एड हो जाएगा।

एंड्रॉयड के लिए भी जल्द पेश हो सकता है फीचर

इस फीचर को पहले इस महीने की शुरुआत में एंड्रॉयड और iOS के लिए ऐप के बीटा वर्जन पर देखा गया था। अब iOS यूजर्स के लिए इस सुविधा को जारी कर दिया गया है। यानी आने वाले हफ्तों में एंड्रॉयड यूजर्स भी इस फीचर का फायदा ले सकेंगे।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article