ChatGPT यूजर्स के लिए बड़ी खबर, AI मॉडल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, मिलेगा नया एक्सपीरियंस

OpenAI के मुताबिक, 11 दिसंबर से ChatGPT में Advanced Voice और Standard Voice का विकल्प हटा दिया जाएगा। यानी इस तारीख के बाद यूजर्स सेटिंग्स में जाकर इन दोनों पुराने मोड को नहीं चुन पाएंगे।

ChatGPT इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए वॉइस फीचर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। OpenAI 11 दिसंबर से ChatGPT के पुराने Advanced Voice और Standard Voice Mode को बंद करने वाली है। इसके बाद यूजर्स को AI से बात करने के लिए नए Live Voice Mode का इस्तेमाल करना होगा। कंपनी का कहना है कि इस बदलाव से वॉइस में बातचीत करना पहले से ज्यादा आसान और नेचुरल हो जाएगा।

OpenAI ChatGPT (1)

चैटजीपीटी में होने जा रहा है बड़ा बदलाव। (फोटो क्रेडिट-Digit)

अच्छी बात यह है कि पुराने वॉइस मोड में की गई बातचीत डिलीट नहीं होगी। यूजर्स की पुरानी चैट हिस्ट्री पहले की तरह सुरक्षित रहेगी और वे अपनी पुरानी बातचीत को आगे भी जारी रख सकेंगे।

End of Feed