ChatGPT Down: अचानक ठप पड़ा ChatGPT, हजारों यूजर्स परेशान; जानिए क्यों काम नहीं कर रहा OpenAI का चैटबॉट

ओपनएआई (OpenAI) के ChatGpt प्लेटफॉर्म में अचानक आई इस तकनीकी खराबी की वजह से वैश्विक स्तर पर कामकाज प्रभावित हुआ है। कंपनी इस आउटेज को ठीक करने में जुटी है, लेकिन फिलहाल यूजर्स स्क्रीन पर एरर मैसेज देखकर परेशान हैं।

ChatGPT Down: एआई (AI) की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुनियाभर में अचानक लोकप्रिय एआई चैटबॉट 'ChatGPT' का सर्वर ठप (Chatgpt Down) हो गया है, जिससे हजारों यूजर्स को इसे एक्सेस करने में भारी दिक्कत आ रही है। लॉगिन न होने और रिस्पॉन्स न मिलने के कारण सोशल मीडिया पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई (OpenAI) के इस प्लेटफॉर्म में अचानक आई इस तकनीकी खराबी की वजह से वैश्विक स्तर पर कामकाज प्रभावित हुआ है। कंपनी इस आउटेज को ठीक करने में जुटी है, लेकिन फिलहाल यूजर्स स्क्रीन पर एरर मैसेज देखकर परेशान हैं।

Dog Walk (1)

ओपनएआई (OpenAI) का लोकप्रिय एआई चैटबॉट 'चैटजीपीटी' (ChatGPT) शुक्रवार को वैश्विक स्तर पर डाउन हो गया, जिससे कई देशों के लाखों यूजर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। रियल-टाइम मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के अनुसार, सुबह करीब 8:20 बजे से ही इसके डाउन होने की खबरें आने लगीं और इस खबर को लिखे जाने तक करीब 3,000 लोग अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। इस आउटेज में सबसे ज्यादा परेशानी चैटबॉट के रिस्पॉन्स को लेकर आ रही है, हां लगभग 88 प्रतिशत शिकायतों में यूजर्स ने बताया कि चैटजीपीटी उनके द्वारा पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दे रहा है।

End of Feed