ChatGPT Down: AI चैटबॉट ChatGPT की सेवाएं आज दुनियाभर में बाधित हो गईं, जिससे भारत समेत कई देशों के यूजर्स प्रभावित हुए। Downdetector ने पिछले 20 मिनट में सैकड़ों शिकायतें दर्ज की हैं, जिनमें भारत में दोपहर 12:44 बजे सबसे अधिक रिपोर्ट सामने आईं। फिलहाल OpenAI की ओर से इस आउटेज पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
ChatGPT Down
Downdetector पर शिकायतों की बाढ़
ऑनलाइन सर्विस को मॉनिटर करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी चैटजीपीटी डाउन की पुष्टि की है। भारत में दोपहर 12:44 बजे इस समस्या का चरम देखा गया, जब 500 से अधिक यूजर्स ने वेबसाइट एक्सेस, चैट रिस्पॉन्स और लॉगिन से जुड़ी दिक्कतों की रिपोर्ट की। यह आउटेज केवल भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ग्लोबल स्तर पर यूजर्स को प्रभावित किया।
OpenAI की चुप्पी बनी चिंता का कारण
इस तकनीकी गड़बड़ी के बावजूद OpenAI ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कंपनी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस आउटेज को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
यूजर्स की प्रतिक्रिया और असर
ChatGPT के डाउन होने से उन यूजर्स को खासा नुकसान हुआ है जो रोजमर्रा के कामों या कंटेंट क्रिएशन में इस AI टूल का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसको लेकर नाराजगी जताई है और जल्द इसको ठीक करने का इंतजार कर रहे हैं।
