टेक एंड गैजेट्स

ChatGPT Down: लोगों के सर चढ़कर बोल रहा Ghibli का जादू, बढ़ती मांग से चैट जीपीटी हुआ पस्त

दुनिया में इस वक्त Ghibli स्टाइल की फोटोज का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। दुनिया भर से यूजर्स चैट जीपीटी से अपनी फोटोज को Ghibli में कन्वर्ट करने की कोशिशों में लगे हैं। इसी बीच, चैट जीपीटी पस्त हो गया है। Ghibli स्टाइल वाली फोटोज की मांग इतनी ज्यादा है कि अब दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में यूजर्स के लिए चैट जीपीटी स्लो पड़ गया है। आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?

Image

लोगों के सर चढ़कर बोल रहा Ghibli का जादू, बढ़ती मांग से चैट जीपीटी हुआ पस्त

Photo : Times Now Digital

ChatGPT Down: दुनिया में इस वक्त Ghibli स्टाइल की फोटोज का जादू लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में ओपन AI ने चैट जीपीट-4o पर Ghibli स्टाइल वाली इमेज बनाने का फीचर रोलआउट किया था। Ghibli स्टाइल वाली फोटोज का जादू लोगों के सर ऐसा चढ़ा कि दुनिया भर से यूजर्स चैट जीपीटी से अपनी फोटोज को Ghibli में कन्वर्ट करने की कोशिशों में लगे हैं। इसी बीच, चैट जीपीटी पस्त हो गया है। Ghibli स्टाइल वाली फोटोज की मांग इतनी ज्यादा है कि अब दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में यूजर्स के लिए चैट जीपीटी स्लो पड़ गया है।

59% यूजर्स को हो रही दिक्कत

डाउनडिटेक्टर किसी भी वेबसाइट या ऐप के स्लो पड़ने या ठप पड़ने पर उसकी रिपोर्ट रखता है। खबर लिखे जाने तक डाउनडिटेक्टर पर चैट जीपीटी के स्लो होने की 229 रिपोर्ट्स फाइल की जा चुकी थीं। 59% यूजर्स ने चैट जीपीटी के स्लो होने की शिकायत डाउनडिटेक्टर पर की है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ समय के दौरान चैटजीपीटी पर यूजर्स जमकर Ghibli स्टाइल में अपनी फोटोज को कन्वर्ट करवा रहे हैं जिसकी वजह से चैटजीपीटी स्लो पड़ गया है।

ये Ghibli-Ghibli क्या है?

Ghibli एक तरह का एनिमेटेड आर्ट फॉर्म है। हायो मियाजाकी को इस आर्ट फॉर्म का रचयिता माना जाता है। हायो मियाजाकी Ghibli स्टाइल का एनीमेशन हाथ से बनाते थे। Ghibli स्टाइल वाली ‘स्पिरिटेड अवे’ और ‘द बॉय एंड द हेरॉन’ जैसी एनिमेटेड सीरीज को ऑस्कर से भी नवाजा जा चुका है। कुछ समय पहले ही सैम ऑल्टमैन ने Ghibli के प्रति लोगों की दीवानगी को माना था और साथ ही यह भी माना था कि बढती हुई डिमांड की वजह से GPU’s पर भी असर पड़ रहा है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article