Byju को बड़ा झटका, गूगल प्ले स्टोर से हटा लर्निंग ऐप, ये है कारण

Byju's app removed from Playstore: बायजू के लर्निंग ऐप में चौथी से 12वीं कक्षा के लिए गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान और छठी से आठवीं कक्षा के लिए सामाजिक अध्ययन का विषय भी शामिल हैं। यह ऐप जेईई, एनईईटी और आईएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता प्रदान करता है।

Byju's app removed from Playstore: एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी Byju's की लर्निंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है। इसके पीछे कंपनी ने अपने क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर Amazon Web Services (AWS) को भुगतान नहीं किया, कारण बताया जा रहा है। हालांकि, बायजू ब्रांड के तहत संचालन करने वाली कंपनी ‘थिंक एंड लर्न’ के कुछ अन्य ऐप अब भी गूगल प्लेस्टोर पर काम करना जारी रखे हुए हैं।

Byju's learning app

Byju's learning app (File photo)

सूत्रों के अनुसार, Byju's ब्रांड के तहत काम करने वाली कंपनी थिंक एंड लर्न की कुछ अन्य ऐप्स अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं और काम कर रही हैं। PTI के अनुसरा, "Byju's लर्निंग ऐप को गूगल प्ले स्टोर से इसलिए हटाया गया है क्योंकि AWS को भुगतान नहीं किया गया, जो ऐप को टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करता है। अब Byju's के बिजनेस का मैनेजमेंट एक इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) कर रहे हैं, जो पेमेंट से जुड़ी सभी समस्याओं को संभाल रहे हैं।"

End of Feed