Budget 2025-26: स्मार्टफोन से लेकर TV तक, ये प्रोडक्ट होंगे सस्ते, जानें बजट में आपको क्या मिलेगा फायदा

Budget 2025-26: सबसे बड़ा बदलाव मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर और मोबाइल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (PCBA) पर बीसीडी को 20 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करना है। इससे आयातित स्मार्टफोन और एक्सेसरीज की लागत कम होने की उम्मीद है, जिसमें कुछ हाई-एंड iPhone मॉडल भी शामिल हैं, जो अभी भारत में निर्मित नहीं होते।

Budget 2025-26: केंद्रीय बजट 2025-26 में प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) में कटौती की गई है, इससे स्मार्टफोन और टेलीविजन किफायती हो सकते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने और आयातित गैजेट्स को सस्ता बनाने के लिए कई उपायों की घोषणा की।

End of Feed