BSNL के 3 सुपरहिट प्लान होंगे बंद, 10 फरवरी से पहले करा लें रिचार्ज

BSNL Recharge Plans: BSNL के ये तीनों प्लान 10 फरवरी 2024 से बंद हो जाएंगे। अगर आप इन प्लान का फायदा लेना चाहते हैं, तो 10 फरवरी से पहले रिचार्ज जरूर करा लें। एक बार रिचार्ज कराने के बाद, प्लान की पूरी वैधता तक इसका फायदा उठाया जा सकता है।

BSNL Recharge Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रहा है। कंपनी ने अपने तीन पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स 201 रुपये, 797 रुपये और 2,999 रुपये को बंद करने का फैसला किया है। ये प्लान 10 फरवरी 2024 से बंद हो जाएंगे। अगर आप इनका फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए 10 फरवरी से पहले रिचार्ज कराना जरूरी होगा।

BSNL का 201 रुपये का प्लान – सिम एक्टिव रखने के लिए बेस्ट

BSNL के 201 रुपये वाले प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 300 मिनट फ्री कॉलिंग और 6GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में कोई अतिरिक्त बेनिफिट नहीं मिलता है। यदि आप अपनी सिम एक्टिव रखना चाहते हैं तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट ऑप्शन है।

End of Feed