BSNL Recharge Plans: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रहा है। कंपनी ने अपने तीन पॉपुलर रिचार्ज प्लान्स 201 रुपये, 797 रुपये और 2,999 रुपये को बंद करने का फैसला किया है। ये प्लान 10 फरवरी 2024 से बंद हो जाएंगे। अगर आप इनका फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके लिए 10 फरवरी से पहले रिचार्ज कराना जरूरी होगा।
BSNL का 201 रुपये का प्लान – सिम एक्टिव रखने के लिए बेस्ट
BSNL के 201 रुपये वाले प्लान में 90 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 300 मिनट फ्री कॉलिंग और 6GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में कोई अतिरिक्त बेनिफिट नहीं मिलता है। यदि आप अपनी सिम एक्टिव रखना चाहते हैं तो आपके लिए यह प्लान बेस्ट ऑप्शन है।
BSNL का 797 रुपये का प्लान – एक रिचार्ज और फिर महीनों नो-टेंशन
BSNL का 797 रुपये वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए है, जो लंबी वैधता चाहते हैं। इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको पूरे 300 दिन की वैधता मिलती है, लेकिन इसमें मिलने वाले सभी बेनिफिट्स सिर्फ 60 दिनों तक ही उपलब्ध रहते हैं। पहले 60 दिनों तक आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा, रोज 100 SMS मिलते हैं। वहीं 60 दिन के बाद सिर्फ सिम एक्टिव रहेगा, लेकिन कॉलिंग और डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी।
BSNL का 2,999 रुपये का प्लान – एक साल की वैधता के साथ शानदार बेनिफिट्स
अगर आप पूरे साल के लिए बिना किसी झंझट के रिचार्ज कराना चाहते हैं, तो BSNL का 2,999 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 100 SMS के फायदे मिलते हैं। यह प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए परफेक्ट है, जो बार-बार रिचार्ज कराना नहीं चाहते।
10 फरवरी से पहले करा लें रिचार्ज
BSNL के ये तीनों प्लान 10 फरवरी 2024 से बंद हो जाएंगे। अगर आप इन प्लान का फायदा लेना चाहते हैं, तो 10 फरवरी से पहले रिचार्ज जरूर करा लें। एक बार रिचार्ज कराने के बाद, प्लान की पूरी वैधता तक इसका फायदा उठाया जा सकता है।
