BSNL 4G,5G Plan: जून 2025 में BSNL लाएगी 5G सर्विस, इस मामले में भारत खास क्लब में होगा शामिल

BSNL 4G,5G Plan: बीएसएनएल सरकारी कंपनी सी-डॉट और घरेलू आईटी कंपनी टीसीएस के गठजोड़ द्वारा विकसित 4जी तकनीक का उपयोग कर रही है। खुद का 4जी नेटवर्क शुरू करने जा रहे हैं, जो जून 2025 तक 5जी पर चला जाएगा। ऐसा करने वाले दुनिया के छठे देश होंगे।

BSNL 4G,5G Plan:सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल अगले साल मई तक एक लाख बेस स्टेशनों के जरिए देश में विकसित 4जी तकनीक को लागू करने का काम पूरा कर लेगी।केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी इसके बाद जून 2025 तक 5जी नेटवर्क पर चली जाएगी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि सरकारी कंपनी किसी और के उपकरण का इस्तेमाल नहीं करेगी।

BSNL 4G Service

बीएसएनएल सर्विस

घरेलू 4 G तकनीकी का यूज

बीएसएनएल सरकारी कंपनी सी-डॉट और घरेलू आईटी कंपनी टीसीएस के गठजोड़ द्वारा विकसित 4जी तकनीक का उपयोग कर रही है।

End of Feed