1 रुपये वाला रिचार्ज प्लान कल से हो जाएगा बंद, 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलती है अनलिमिटेड कॉलिंग

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल की तरफ से अगस्त की शुरुआत में 1 रुपये का शानदार रिचार्ज प्लान पेश किया गया था। इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। अब कुछ घंटों के बाद यह प्लान बंद होने जा रहा है।

अगस्त महीने की शुरुआत में सरकारी टेलिकॉम कंपनी की तरफ से एक धमाकेदार ऑफर पेश किया गया था। BSNL ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए 1 रुपये का प्लान पेश किया था जो कि अब दो दिन बाद बंद होने वाला है। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप बीएसएनएल इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। सरकारी कंपनी का यह ऑफर ग्राहकों के लिए सिर्फ 31 अगस्त 2025 तक के लिए ही है। मतलब आपके इस ऑफर को ग्रैब करने के लिए सिर्फ कुछ घंटे ही बचे हैं।

1 rs recharge Plan

सरकारी कंपनी ग्राहकों के लिए लगातार नए-नए ऑफर्स ला रही है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

जब से निजी टेलिकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे किए हैं तब से मोबाइल यूजर्स सस्ते रिचार्ज प्लान्स की तलाश में है। देशभर के करोड़ों टेलिकॉम यूजर्स को सरकारी कंपनी बीएसएनएल ने बड़ी राहत दी है। BSNL आज भी ग्राहकों पुरानी कीमत में ही रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। जहां एक तरफ कंपनी अपने नेटवर्क को मजबूत कर रही है वहीं दूसरी तरफ ग्राहकों की सुविधा के लिए नए-नए ऑफर्स भी ला रही है। कंपनी की तरफ से हाल ही में पेश किए गए 1 रुपये के ऑफर ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। आइए आपको इस ऑफर और इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

End of Feed