टेक एंड गैजेट्स

Jio का 336 दिन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 900 रुपये से कम में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Jio के पोर्टफोलियो में रिचार्ज प्लान्स की भरमार है। जियो की लिस्ट में कुछ ऐसे प्लान्स भी मौजूद हैं जिसमें कम कीमत में लगभग सालभर की वैलिडिटी मिलती है। आइए आपको जियो के 11 महीने तक चलने वाले ऐसे ही एक सस्ते प्लान के बारे में बताते हैं।

Image

जियो ने अपनी लिस्ट को कई सारी अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड करके रखा है।(File Photo)

Jio Cheapest Recharge Plan: रिलायंस जियो देश की नंबर एक टेलिकॉम कंपनी है। जियो के पास इस समय करीब 500 मिलियन यूजर्स हैं। अपने ग्राहकों की सुविधा और सहूलियत के लिए जियो कई तरह के रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। यूजर्स के लिए कंपनी के पास एक लंबा चौड़ा पोर्टफोलियो मौजूद है। अगर आप बार बार रिचार्ज नहीं कराना चाहते तो हम आपको लंबी वैलिडिटी वाला एक शानदार प्लान बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस जैसी सभी सुविधाएं मिलने वाली है।

आपको बता दें कि जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से मोबाइल यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स जमकर पॉपुलर हुए हैं। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए जियो ने भी अपने पोर्टफोलियो में बड़ा अपग्रेड किया है। कंपनी लिस्ट में अधिक वैलिडिटी वाले प्लान्स को शामिल किया है जिसमें 56 दिन, 70 दिन, 72 दिन, 90 दिन, 98 दिन, 365 दिन वाले समेत कई सारे प्लान्स मौजूद हैं। आप अपने बजट के मुताबिक कोई भी प्लान चुन सकते हैं।

अगर आप 28 दिन चलने वाले रिचार्ज प्लान से परेशान हो चुके हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। जियो ने अपने पोर्टफोलियो में 336 दिन तक चलने वाला सबसे सस्ता प्लान भी शामिल कर लिया है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस प्लान की कीमत 900 रुपये से भी कम है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Jio के सस्ते प्लान ने दी बड़ी राहत

आपको बता दें कि जियो के पास रिचार्ज प्लान्स की कई सारी कैटेगरी भी मौजूद है। जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए 895 रुपये का एक धमाकेदार प्लान मौजूद है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान के साथ जियो ग्राहकों को 336 दिनों तक सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दे रही है।

इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें प्रत्येक 28 दिन के लिए यूजर्स क 2GB डेटा मिलता है। इस तरह आप 336 दिन में कुल 24GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। मतलब यह प्लान उन ग्राहकों के लिए अधिक सुविधाजनक साबित होने वाला है जिन्हें इंटरनेट डेटा की कम और वॉइस कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए।

इंटरनेट की ही तरह कंपनी ग्राहकों को लिमिटेड मात्रा में एसएमएस भी ऑफर करती है। अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो इसमें ग्राहकों को प्रत्येक 28 दिन के लिए कुल 50 फ्री SMS मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आप सभी मोबाइल नेटवर्क के लिए कर सकते हैं।

जियो के इन यूजर्स को मिलेगा फायदा

जियो के 895 रुपये और 336 दिन वाले इस सस्ते रिचार्ज प्लान के ऑफर्स को सुनकर अगर आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एक बात ध्यान रखना होगा। यह रिचार्ज प्लान सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। इसलिए अगर आपके पास जियो फोन है तो आप कम कीमत में इस धांसू ऑफर्स का फायदा ले सकते हैं। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप उसमें इस प्लान को नहीं खरीद पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article