BSNL Recharge Plan: यदि आप भारत संचार निगम लिमिटेड ( बीएसएनएल ) के ग्राहक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल ने भारत में यूजर्स के लिए अपने एक प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान पर प्रमोशनल ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के साथ, यूजर्स को मौजूदा लाभों के अलावा अतिरिक्त 3GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। यानी 3 महीने तक रिचार्ज की नो-टेंशन।
BSNL Recharge Plan
कितनी है BSNL रिचार्ज की कीमत
हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की। इस प्लान के साथ कंपनी ने नया प्रमोशनल ऑफर देने की घोषणा की है। बीएसएनएल का कहना है कि प्रीपेड यूजर्स अब अपने 599 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ ज्यादा डेटा का आनंद ले सकते हैं। यह 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें प्रतिदिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग और 100 डेली SMS मिलते हैं। लेकिन इन डेली बेनिफिट्स के साथ, बीएसएनएल ग्राहकों को अतिरिक्त 3GB डेटा भी मिलेगा।
और क्या है प्लान में खास
BSNL के इस 599 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में Zing म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप, पर्सनल रिंग बैक टोन, एस्ट्रोटेल और गेमऑन की मेंबरशिप जैसे फायदे भी शामिल हैं। इस प्लान की ज्यादा जानकारी के लिए आप बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइइट चेक कर सकते हैं। ये प्लान विशेष रूप से बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप के साथ रिचार्ज करने पर लागू होते हैं जो एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
60 दिन वाला बेस्ट प्लान
जबकि इससे सस्ते प्लान की बात करें तो बीएसएनएल 345 रुपये में 60 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। यानी इस प्लान से रिचार्ज कराने के बाद आपको 60 दिनों की वैधता मिलती है। ऐसे में आप यदि ज्यादा वैलिडिटी चाहते हैं तो भी यह प्लान आपके लिए बेस्ट हो सकता है। वहीं सेकेंडरी सिम कार्ड के लिए भी प्लान बेस्ट हो सकता है। प्लान में आपको प्रतिदिन 1GB डेटा मिलता है, जो ब्राउजिंग, सोशल मीडिया और हल्की स्ट्रीमिंग के लिए पर्याप्त है। दैनिक इंटरनेट सीमा समाप्त होने के बाद स्पीड 40Kbps तक कम हो जाती है, फिर भी यह बुनियादी इंटरनेट उपयोग की अनुमति देता है।
