टेक एंड गैजेट्स

BSNL के नए प्लान की चली आंधी, 9500GB डेटा के साथ ग्राहकों को मिलेगी OTT की फ्री सुविधा

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने नए रिचार्ज प्लान से एक बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने एक ऐसा ऑफर लॉन्च किया है जिसने जियो, एयरटेल और वीआई की नींद उड़ा दी है। कंपनी अपने नए प्लान में करोड़ों मोबाइल यूजर्स को 95000GB डेटा ऑफर कर रही है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी।

Image

सराकरी टेलिकॉम कंपनी ने निजी कंपनियों की बढ़ाई मुसीबत।(फोटो क्रेडिट- iStock)

BSNl New Offer: सरकारी टेलिकॉम कंपनी हमेशा ही सस्ते रिचार्ज प्लान्स और शानदार ऑफर्स देने के लिए जानी जाती रही है। भले ही जियो, एयरटेल और वीआई ने अपने रिचार्ज प्लान्स महंगे कर दिए हों लेकिन BSNL आज भी ग्राहकों को सबसे कम कीमत में रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रही है। बीएसएनएल के सस्ते प्लान्स निजी कंपनियों के लिए हमेशा से बड़ी मुसीबत रहे हैं। अब एक बार सरकारी कंपनी एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसने निजी टेलिकॉम कंपनियों की नींद उड़ा दी है। BSNL अब एक ऐसा प्लान लेकर आया है जिसमें ग्राहकों को 9500GB डेटा दिया जा रहा है।

आपको बता दें कि सरकारी कंपनी ने आजादी के मौके पर ग्राहकों के लिए एक तगड़ा प्लान पेश किया है। अगर आपको अधिक इंटरनेट की जरूरत है तो आपको यह प्लान जमकर भाने वाला है। इस प्लान में बीएसएनएल ग्राहकों को हर महीने कंपनी 1Gbps तक की हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी देगी। इसके साथ ही यूजर्स को 9500GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ कई सारे ओटीटी ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

कंपनी ने शेयर की जानकारी

सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने अपने इस नए प्लान की घोषणा अपने ऑफिशियल X हैंडल से की है। बीएसएनएल का यह नया प्लान एक ब्रॉडबैंड प्लान है जो कि Fiber Ruby OTT प्लान के नाम से लॉन्च हुआ है। अगर आप अधिक डेटा और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए नया ब्रॉडबैंड लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो BSNL का यह नया प्लान आपकी कई सारी जरूरतों को पूरा करने वाला है।

BSNL के Fiber Ruby OTT प्लान को यूजर्स 1 महीने, 6 महीने, 12 महीने और 24 महीने के ऑप्शन के साथ चुन सकते हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के मुताबिक कोई भी प्लान ले सकते हैं। कंपनी का यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है। आप 13 सितंबर तक इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। कंपनी अपने यूजर्स को इस पर तगड़ा डिस्काउंट भी दे रही है। अगर आप नया कनेक्शन लेते हैं तो 1000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिलेगा।

BSNL के नए प्लान की कीमत

BSNL के Fiber Ruby OTT प्लान की कीमत की बात करें तो इसके लिए ग्राहकों को 4,799 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। अगर इसके बेनिफिट्स की बात करें तो इसमे आपको 1Gbps तक की रॉकेट जैसी तगड़ी इंटरनेट स्पीड मिलने वाली है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को हर महीने 9500GB तक हाई स्पीड डेटा भी मिलेगा। इसके बाद आपको प्लान में 45Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इस प्लान में आपको भारत में किसी भी नेटवर्क और नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। BSNL अपने ग्राहकों को इस ब्रॉडबैंड प्लान में JioHotstar, Shemaroo, LionsGate, SonyLIV, Hungama और EpicOn जैसे करीब 23 ओटीटी ऐप्स की फ्री सुविधा भी दे रहा है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article