अमरनाथ जाने की है प्लानिंग तो खरीद लें खास Yatra SIM, कम खर्च में होगी जमकर बातें

Amarnath जाने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। अब अमरनाथ यात्रियों के लिए स्पेशल सिम कार्ड आ चुका है। टेलिकॉम कंपनी ने इस सिम कार्ड को Yatra SIM नाम दिया है। इस सिम कार्ड की मदद से आप पहाड़ी इलाकों में भी अपने लोगों के साथ आसानी से कनेक्ट रह सकेंगे।

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस समय अमरनाथ में लगातार भक्त पहुंच रहे हैं। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक करीब 1.5 लाख लोग दर्शन को पहुंच चुके हैं। अगर आप भी अमरनाथ यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल अब अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल सिम कार्ड आ चुका है। इस सिम कार्ड की मदद से अपनी यात्रा के दौरान कम कीमत में लोगों से कनेक्ट रह पाएंगे। आइए आपको इस नए सिम कार्ड के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ यात्रियों के लिए टेलिकॉम कंपनी ने पेश किया खास यात्रा सिम।

अमरनाथ यात्रा के दौरान मोबाइल नेटवर्क की बड़ी समस्या रहती है। इसकी वजह से कई बार लोग अपने लोगों को ठीक प्रकार से जानकारी भी नहीं दे पाते। हालांकि अब यह समस्या खत्म होने वाली है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल ने भोलेनाथ के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। BSNL की तरफ से अमरनाथ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए खास Yatra Sim कार्ड पेश किया गया है।

End of Feed