टेक एंड गैजेट्स

Amazon Prime Day Sale में 10,000 रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus 13, जानें कैसे उठाएं फायदा

Amazon Prime Day Sale 2025 Discount on Oneplus: OnePlus 13 में 6.82 इंच की LTPO 3K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 24GB रैम और 1TB स्टोरेज जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस मिलती हैं।

Image

Amazon Prime Day Sale 2025 में OnePlus 13 स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। (फोटो सोर्स-istock)

Amazon Prime Day Sale 2025: कल यानी 12 जुलाई से अमेजन प्राइम डे सेल 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस सेल में OnePlus 13 स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत पर ₹10,000 से भी ज्यादा की कटौती हुई है। अगर आप OnePlus 13 लेने की सोच रहे थे, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है।

Prime Members के लिए खास ऑफर

अमेजन प्राइम डे सेल में OnePlus 13 केवल प्राइम मेंबर्स के लिए डिस्काउंटेड रेट पर उपलब्ध है। अगर आप प्राइम मेंबर हैं, तो ₹69,999 की जगह ₹59,999 में यह फोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है। यानी आप पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करके OnePlus 13 की कीमत और भी कम कर सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू के हिसाब से यह कीमत करीब ₹50,000 तक जा सकती है।

कब तक है ऑफर

यह ऑफर Amazon Prime Day Sale 2025 के दौरान ही वैध है। सेल 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 14 जुलाई तक चलेगी। ऐसे में यदि आप इस ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो आपके पास 14 जुलाई तक का ही समय है।

OnePlus 13 के दमदार फीचर्स

OnePlus 13 में 6.82 इंच की LTPO 3K AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसके अलावा, Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 24GB रैम और 1TB स्टोरेज जैसी हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस मिलती हैं।

कैमरा सेगमेंट में भी तगड़ा

फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 3x टेलीफोटो लेंस और अल्ट्रावाइड शूटर शामिल है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो क्वालिटी देता है। OnePlus 13 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इससे फोन दिनभर आराम से चलता है और जल्दी चार्ज भी हो जाता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article