इस महंगाई के दौर में भी यदि आप भी किसी सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं तो यह खबर खासतौर पर आपके लिए है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। 225 रुपये वाले इस प्लान को कंपनी ने उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया है, जो कम कीमत में ज्यादा वैल्यू चाहते हैं। BSNL ने सोशल मीडिया के जरिए इस प्लान के बारे में जानकारी दी है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS जैसे फायदे दिए जा रहे हैं।
सिर्फ 225 रुपये का प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 75GB डेटा
BSNL के 225 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा?
BSNL के 225 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा ग्राहक देशभर में नेशनल रोमिंग के दौरान भी कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं।
डेटा की बात करें तो इस प्लान में हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यानी 30 दिनों की वैलिडिटी में यूजर्स को कुल करीब 75GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। ऐसे यूजर्स के लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है, जो ज्यादा मैसेज भेजते हैं और कॉलिंग लिमिट की चिंता नहीं करना चाहते।
नए यूजर्स के लिए BSNL का 51 रुपये वाला प्लान
BSNL ने नए ग्राहकों के लिए 51 रुपये का एक खास रिचार्ज प्लान भी पेश किया है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है और 30 जून तक लिया जा सकता है। इस प्लान में नए BSNL यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, नेशनल रोमिंग और रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा हर दिन 100 फ्री SMS की सुविधा भी दी जाएगी। कंपनी के अनुसार, नए ग्राहक फ्री SIM कार्ड के साथ इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं, जिससे BSNL से जुड़ना और आसान हो जाएगा।
ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने की कोशिश में BSNL
BSNL लगातार किफायती प्लान लॉन्च कर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। कंपनी देशभर में अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने पर भी काम कर रही है, ताकि ग्राहकों को कम कीमत में बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। भारतीय टेलीकॉम बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच BSNL का फोकस ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित करने और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान उपलब्ध कराने पर है।
