मोबाइल फोन्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बिना फोन के हम कुछ समय भी नहीं रह सकते हैं। देशभर में करीब 120 करोड़ लोग मोबाइल फोन्स का इस्तेमाल करते हैं। फोन्स तभी तक हमारे काम आते हैं जब तक उनमें रिचार्ज प्लान्स मौजूद है। अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान है तो आपके लिए काम की खबर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करोड़ों मोबाइल यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। ग्राहकों की बढ़ती मांग की वजह से बीएसएनएल एक बार फिर से 1 रुपये वाला तगड़ा रिचार्ज प्लान लेकर आ गई है।
बीएसएनएल की तरफ से पहली बार अगस्त के महीने में 1 रुपये वाला रिचार्ज प्लान पेश किया गया था। अब कंपनी ग्राहकों की सुविधा के लिए एक बार फिर से इस रिचार्ज प्लान को लेकर आ गई है। सरकारी कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करके खुद ही इसकी जानकारी ग्राहकों को दी है। अपने पोस्ट में कंपनी ने बताया कि मोबाइल यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में ट्रू डिजिटल फ्रीडम मिलेगा।
लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर
अगर आप निजी कंपनियों के महंगे मंथली और एनु्अल प्लान से परेशान हो चुके हैं तो सरकारी कंपनी का यह सस्ता और किफायती प्लान आपको बेहद पसंद आने वाला है। बीएसएनएल यह ऑफर लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए लेकर आया है। आप 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक ही इस रिचार्ज प्लान का ऑफर ले पाएंगे। 1 रुपये खर्च करके आप 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस और डेटा का फायदा ले पाएंगे।
अगर आप 1 रुपये में फ्री कॉलिंग का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का धयान रखना होगा। बीएसएनएल ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में बताया कि यह प्लान सिर्फ कंपनी के नए ग्राहकों के लिए है। यूजर्स सिर्फ 1 रुपये में बीएसएनएल का सिम खरीदकर इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। कंपनी ग्राहकों को 1 रुपये में 30 दिन की वैलडिटी के साथ सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलंग की सुविधा दे रही है।
1 रुपये में मिलेगा 60GB डेटा
बीएसएनएल का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए भी धमाकेदार है जो कम खर्च में अधिक इंटरनेट डेटा चाहते हैं। 1 रुपये खर्च करने पर आपको 30 दिन के लिए कुल 60GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। आप हर दिन 2GB तक हाई स्पीड इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। बीएसएनएल ग्राहकों को प्लान में हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करती है।
