टेक एंड गैजेट्स

Blaupunkt ने भारत में लॉन्च किए Mini LED स्मार्ट टीवी, जानें कीमत और फीचर्स

नए Mini QLED टीवी 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आते हैं। इन टीवी में 108W का डॉल्बी एटमॉस सर्टिफाइड साउंड सिस्टम है, जिसमें 6 स्पीकर और 2 सबवूफर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप थिएटर-जैसा सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है।

Image

इनमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG फॉर्मेट सपोर्ट है।

जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारत में अपने पहले Mini QLED Smart TV रैंज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 65 इंच और 75 इंच साइज में दो मॉडल पेश किए हैं, जिनकी कीमत क्रमशः ₹94,999 और ₹1,49,999 रखी गई है। इन टीवी को 28 अगस्त से ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। इनमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस 6 स्पीकर साउंड और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसी हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन की खासियतें

Blaupunkt के नए Mini QLED टीवी 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो के साथ आते हैं। इनमें डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG फॉर्मेट सपोर्ट है, जिससे विजुअल्स और भी शार्प और रियलिस्टिक दिखते हैं। टीवी स्लिम और बेजल-लेस फ्रेम के साथ मेटल बेस में पेश किए गए हैं।

साउंड और गेमिंग फीचर्स

इन टीवी में 108W का डॉल्बी एटमॉस सर्टिफाइड साउंड सिस्टम है, जिसमें 6 स्पीकर और 2 सबवूफर शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप थिएटर-जैसा सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है। गेमिंग के लिए इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC, Auto Low Latency Mode (ALLM) और Variable Refresh Rate (VRR) सपोर्ट है।

कनेक्टिविटी और कीमत

कनेक्टिविटी के लिहाज से टीवी ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, क्रोमकास्ट और Apple AirPlay सपोर्ट के साथ आते हैं। ये Google TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं और गूगल असिस्टेंट से वॉइस कंट्रोल की सुविधा भी देते हैं। कीमत की बात करें तो 65 इंच मॉडल ₹94,999 और 75 इंच मॉडल ₹1,49,999 में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर में 12 महीने की नो-कॉस्ट EMI और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 10% तक की छूट भी शामिल है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article