टेक एंड गैजेट्स

Bigg Boss 19: Jio vs Airtel vs Vi - जानें किसमें JioHotstar का प्लान है सबसे सस्ता

Bigg Boss 19 सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अगर आपके पास घर में बैठकर टीवी पर इसे देखने का समय नहीं है तो आप ऑनलाइन स्ट्रीमिंग भी कर सकते हैं। Big Boss 19 सीजन को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। आइए आपको Jio-Airtel और Vi के ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान बताते हैं जिसमें जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Image

जियो, एयरटेल और वीआई अपने कई सारे प्लान्स में जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देते हैं। (File Photo)

Bigg Boss एक पॉपुलर रियलटी शो है जिसकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। बिग बॉस के नए सीजन यानी Bigg Boss 19 की शुरुआत हो चुकी है। हर बार की तरह इस बार भी बीग बॉस के नए सीजन में जबरदस्त ड्रामा, फाइट और इमोशनल देखने को मिलने वाला है। यदि आप बिग बॉस देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगर आप बिग बॉस देखना पसंद करते हैं लेकिन आपके पास घर पर बैठकर टीवी में देखने का समय नहीं है तो आप इसे ऑनलाइन भी देख सकते हैं। हालांकि इसक लिए आपके पास OTT प्लेटफॉर्म का सबस्क्रिप्शन होना भी जरूरी है।

अगर आपको नहीं मालूम है तो बता दें कि Bigg Boss 19 सीजन को कलर्स टीवी के साथ जियो हॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा रहा है। बिग बॉस के कई सारे ऐसे फैंस हैं जिनके पास टीवी पर देखने का समय नहीं रहता। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल जियो और एयरटेल के पास अपने ग्राहकों के लिए कई सारे ऐसे प्लान्स हैं जिसमें जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री मिलता है।

Jio के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान

Jio का 100 रुपये का रिचार्ज प्लान: अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और जियो हॉटस्टार का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो आप 100 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। जियो का यह प्लान 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 90 दिनों के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। कंपनी इस प्लान में ग्राहकों को 5GB हाई स्पीड डेटा भी ऑफर करती है।

Jio का 899 रुपये का प्लान: अगर आप जियो का 899 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीदते हैं तो आपको इसमें 90 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है। इसमें मिलने वाले दूसरे बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें 90 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलती है। कंपनी ग्राहकों को इस पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर कर रही है। इसके साथ ही इसमें 90 दिनों के लिए 200GB डेटा दिया जा रहा है।

Airtel के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान

100 रुपये का रिचार्ज प्लान: जियो की ही तरह एयरटेल के पास भी अपने ग्राहकों के लिए 100 रुपये का सबसे सस्ता और किफायती प्लान मौजूद है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी ऑफर करती है। एयरटेल ग्राहकों को इसमें 5GB डेटा भी ऑफर कर रही है। आपको बता दें कि यह एक डेटा वाउचर प्लान है इसलिए इसमें वॉइस कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है।

1029 रुपये का प्लान: अगर आपको एक ऐसा प्लान चाहिए जिसमें जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ लंबी वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा मिले तो आप 1029 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में एयरटेल ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डेटा मिलता है।

Vi का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान

अगर आपके मोबाइल पर वोडाफोन आइडिया का सिम कार्ड है तो 399 रुपये वाला रिचार्ज प्लान खरीद सकते हैं। वीआई का यह प्लान जियो हॉटस्टार वाला सबसे सस्ता प्लान है। इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। यूजर्स को इसमें कुल 56GB डेटा मिलता है। मतलब आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vi का 994 रुपये का प्लान: अगर आपको JioHotstar के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ लंबी वैलिडिटी चाहिए तो आप 994 रुपये का प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में वीआई ग्राहकों को 84 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसमें सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हर दिन 2GB डेटा भी मिलता है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को वीकेंड डेटा रोलओवर की सुविधा भी देती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article