Google Chrome के करोड़ों यूजर्स को बड़ी चेतावनी, स्कैम से बचना है तो तुरंत कर लें ये काम

अगर आपके घर पर डेस्कटॉप है और उसमें गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हाल ही में भारत सरकार की साइबर एजेंसी की तरफ से यूजर्स के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया गया है।

इंटरनेट ने हमारी लाइफ को काफी आसान बना दिया है। इंटरनेट की मदद से आप कई सारे काम बेहद कम समय में कर सकते हैं। अगर आपके पास डेस्कटॉप है तो आपके लिए काम की खबर है। डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भारत सरकार की साइबर एजेंसी CERT-IN की तरफ से एक बड़ी वॉर्निंग दी गई है। एजेंसी के मुताबिक डेस्कटॉप में चलने वाले गूगल क्रोम ब्राउजर के वर्जन कई तरह के बड़ी खामियां पाई गई है जिससे आपका डेटा खतरे में पड़ सकता है।

Chrome (1)

क्रोम यूजर्स के लिए जारी हुआ बड़ा अलर्ट।(फोटो क्रेडिट-iStock)

CERT-In के मुताबिक डेस्कटॉप के Google Chrome ब्राउजर में कई सारी ऐसी खामियां पाई गई है जिससे आपके डिवाइस और पर्सनल डेटा पर स्कैमर्स और हैकर्स आसानी से पहुंच बना सकते हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स आपके सिस्टम को भी अपने कंट्रोल में ले सकते हैं। इससे आपको कई तरह की बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed