टेक एंड गैजेट्स

Flipkart Big Billion Day Sale: 40 हजार से कम में मिलेंगे ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिल रहा 50 हजार का डिस्काउंट

Flipkart Big Billion Day Sale Offers: कम कीमत में कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं तो 2024 में इन दो स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि 89,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुए गैलेक्सी एस23 फोन को सेल में आप 40,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Image

Flipkart Big Billion Day Sale

Flipkart Big Billion Day Sale Offers: अगले हफ्ते से फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल की शुरुआत हो रही है। कंपनी ने सेल में मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट को लिस्ट करना शुरू कर दिया है। अगर आप 40,000 रुपये से कम कीमत में नया फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है, क्योंकि इस सेल में 90 हजार रुपये कीमत वाले फोन को भी 40,000 से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको यहां कुछ बेहतरीन डील्स बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S23 5G

2023 से सैमसंग का कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप गैलेक्सी एस23 काफी सही ऑप्शन है। इस फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स भी हैं। यानी यदि आप कम कीमत में कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं तो 2024 में यह फोन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि 89,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुए इस फोन को सेल में आप 40,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट वाले सैमसंग गैलेक्सी एस23 में 6.1 इंच की 120 हर्ट्ज एमोलेड स्क्रीन है। पीछे की तरफ, आपको 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 10MP टेलीफ़ोटो लेंस और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है जो किसी भी लाइटिंग कंडीशन में बेहतरीन तस्वीरें लेता है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग और IP68 रेटिंग भी मिलती है।

Google Pixel 8

फ्लिपकार्ट ने हाल ही में खुलासा किया कि बिग बिलियन डे सेल में Google Pixel 8 कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन अधिकतम 39,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध होगा। यह फोन Tensor G3 चिपसेट से लैस है। इसमें 6.2 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा फोन में IP-68 रेटेड बिल्ड और 50MP प्राइमरी सेंसर और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। फोन में 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट मिलेंगे। यानी फोन अभी भी 2030 तक आराम से काम करेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article