3 star vs 4 Star vs 5 star Refrigerators: आज के समय में सिर्फ गर्मियों में नहीं बल्कि हर एक मौसम में फ्रिज (रेफ्रिजरेटर) की जरूरत होती है। लेकिन जब आप रेफ्रिजरेटर खरीदने का सोचते हैं, तो यह तय करना कि 3 स्टार, 4 स्टार या 5 स्टार कौन सा फ्रिज आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा, यह सोचना मुश्किल भरा होता है। क्योंकि आपके उपयोग और बजट के आधार पर फ्रिज की स्टार रेटिंग निर्भर करती है। चलिए आपकी मुश्किल को आसान बनाते हैं और समझते हैं कि 3 स्टार 4 स्टार या 5 स्टार का क्या मतलब है और कौन-सा फ्रिज आपके लिए सही होगा।
3 star vs 4 Star vs 5 star Refrigerators
रेटिंग का क्या है मतलब
रेफ्रिजरेटर पर स्टार रेटिंग (Star Rating) का मतलब है कि वह कितनी ज्यादा बिजली सेव करना है। यानी कि रेफ्रिजरेटर के साथ जितनी ज्यादा स्टार रेटिंग होगी वह उतनी ज्यादा बिजली की बचत करेगा। ऐसे में 5 स्टार रेटिंग ज्यादा बिजली की बचत करती है, जबकि इसके मुकाबले 3 स्टार में ज्यादा बिजली की खपत होती है।
3 स्टार रेफ्रिजरेटर
3 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर उन फ्रिजों को मिलती है, जो एनर्जी एफिशिएंट के लिहाज से सामान्य होते हैं। 3 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर अधिक बिजली खपत कर सकते हैं, लेकिन इनकी कीमत भी कम होती है। अगर आपका बजट सीमित है और आप एक बेसिक फ्रिज चाहते हैं, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त हो, तो 3 स्टार रेफ्रिजरेटर आपके लिए अच्छा रहेगा। यह छोटे परिवारों या छोटे स्थानों के लिए उपयुक्त होते हैं।
4 स्टार रेफ्रिजरेटर
4 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर में एनर्जी एफिशिएंसी अच्छी होती है, यानी ये बिजली की कम खपत करते हैं, लेकिन 5 स्टार की तुलना में थोड़ी ज्यादा बिजली खपत होती है। इन्हें अधिकतर मिड-रेंज बजट में देखा जाता है। अगर आप थोड़ा सा बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी चाहते हैं, लेकिन बजट में अधिक अंतर नहीं डालना चाहते, तो 4 स्टार रेफ्रिजरेटर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह मध्यम आकार के परिवारों के लिए अच्छा है।
5 स्टार रेफ्रिजरेटर
5 स्टार रेटिंग वाला फ्रिज सबसे अधिक एनर्जी एफिशिएंट होता है। इसका मतलब है कि यह कम बिजली खपत करता है और लंबे उपयोग में यह सबसे कम खर्चीला होता है। यदि आपका बजट अच्छा है और आप लंबी अवधि में बिजली के बिल पर ध्यान देना चाहते हैं, तो 5 स्टार रेफ्रिजरेटर सबसे अच्छा विकल्प है। यह बड़े परिवारों या उन लोगों के लिए आदर्श है जो अधिक फ्रिज स्पेस की आवश्यकता महसूस करते हैं।
कौन-सा खरीदें
अगर आप बिजली बिल को लेकर काफी ध्यान देते हैं और यह आपके लिए मायने रखना है तो आपको 5 स्टार रेटिंग वाला रेफ्रिजरेटर खरीदना चाहिए। वहीं कम बजट के साथ आप 4 स्टार को भी देख सकते हैं। लेकिन आपके लिए बिजली खपत मायने नहीं रखती है और आपका बजट कम है तो आप 3 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर को देख सकते हैं।
