टेक एंड गैजेट्स

ASUS का नया AI लैपटॉप, ExpertBook P5405 भी भारत में हुआ लॉन्च, जानें खासियत

ASUS Zenbook S14 2024, ExpertBook P5405: एक्सपर्टबुक P5405 भी ASUS Zenbook S14 की तरह इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर (सीरीज 2) से लैस है। इसमें भी एआई फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। Microsoft के AI फीचर्स सूट के अलावा, लैपटॉप में ASUS AI ExpertMeet टूल शामिल हैं।

Image

ASUS Zenbook S14 2024

ASUS Zenbook S14 2024, ExpertBook P5405: आसुस ने भारत में अपनी Zenbook S14 2024 को प्री-बुकिंग ऑफर के तहत पेश कर दिया है। इसके अलावा कंपनी ने बिजनेस सेगमेंट में बिल्कुल नए ExpertBook P5405 को भी पेश किया है। लेटेस्ट इंटेल प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप शानदार डिजाइन और पर्सनल और प्रोफेशनल्स फीचर्स के साथ आते हैं। चलिए जानते हैं इनके फीचर्स के बारे में...

ASUS Zenbook S14 की खासियत

आसुस Zenbook S14 को आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इस लैपटॉप में 14 इंच की OLED टचस्क्रीन होगी। यह लेटेस्ट Intel Core Ultra 7 Series 2 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें एक डेडिकेटेड NPU है जो प्रति सेकंड 47 ट्रिलियन ऑपरेशन (TOPS) तक को एग्जीक्यूट करने में सक्षम है।

लैपटॉप में पोर्टेबल डिजाइन है, जिसका वजन 1.2 किलोग्राम है। इसमें 3K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 14 इंच की OLED टचस्क्रीन है। डिस्प्ले के साथ एक क्वाड स्पीकर सिस्टम है जिसे हरमन कार्डन द्वारा सह-इंजीनियर किया गया है। लैपटॉप में 72Wh की बैटरी है जो USB-C के जरिए 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कहां से कर सकते हैं प्री-ऑर्डर

ग्राहक ASUS Zenbook S14 को सिर्फ 1 रुपये में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और लैपटॉप खरीदने पर फ्री प्रीमियम ईयरबड्स पा सकते हैं। प्री-ऑर्डर ऑफर के तहत ग्राहकों को 2 साल की अतिरिक्त वारंटी और 3 साल की एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी मिलेगी। ASUS eShop, ASUS एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon और Flipkart पर प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं।

ASUS ExpertBook P5405 की खासियत

एक्सपर्टबुक P5405 भी ASUS Zenbook S14 की तरह इंटेल कोर अल्ट्रा 7 प्रोसेसर (सीरीज 2) से लैस है। इसमें भी एआई फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। Microsoft के AI फीचर्स सूट के अलावा, लैपटॉप में ASUS AI ExpertMeet टूल शामिल हैं, जो AI ट्रांसक्रिप्ट, AI ट्रांसलेशन, AI सबटाइटल, असिस्टेड मीटिंग समरी, AI कैमरा, AI नॉइज कैंसलिंग और बिजनेस वॉटरमार्क जैसी एडवांस फंक्शन के साथ आता है। कंपनी ने घोषणा की है कि एक्सपर्टबुक P5405 भारत में 2024 की चौथी तिमाही के दौरान उपलब्ध होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article