टेक एंड गैजेट्स

भारत में शुरू हुई iPhone 16 की पहली सेल, ऑफर्स-डिस्काउंट से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

iPhone 16 Series first sale in india: आप नए आईफोन 16 सीरीज को एपल स्टोर या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी आईफोन 16 उपलब्ध होगा। ऑफलाइन मार्केट की बात करें तो क्रोम, रिलायंस डिजिटल और अन्य रिटेल स्टोर से आईफोन 16 सीरीज को खरीदा जा सकेगा।

Image

iPhone 16 Series first sale in india

iPhone 16 Series first sale in india: यदि आप आईफोन लवर हैं और पहली सेल में आईफोन 16 सीरीज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आईफोन 16 सीरीज की सेल 20 सिंतबर यानी आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। यहां हम आईफोन 16 की कीमत, डिस्काउंट, स्पेसिफिकेशन और कहां से खरीदें के बारे में बता रहे हैं।

iPhone 16 discount: पहली सेल में कितना मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 16 सीरीज के इस समय सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल की वजह Apple का मशहूर एक्सचेंज ऑफर है। टेक दिग्गज कंपनी इस समय यूजर्स को अपने पुराने iPhone को नए iPhone 16 मॉडल के साथ बदलने की सुविधा दे रही है। एप्पल नए iPhone पर एक्सचेंज ऑफर दे रहा है, जिसमें 67,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है। यानी आप अपने पुराने आईफोन को एक्सचेंज कराकर 67,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। अन्य आईफोन मॉडल के साथ अलग-अलग एक्सचेंज ऑफर मिलेगा। इसके अलावा बैंक ऑफर्स और कैश बैक जैसे लाभ भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से ले सकेंगे।

iPhone 16 Series first sale: भारत में कहां से खरीद सकते हैं आईफोन 16 सीरीज स्मार्टफोन

आप नए आईफोन 16 सीरीज को एपल स्टोर या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफार्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी आईफोन 16 उपलब्ध होगा। ऑफलाइन मार्केट की बात करें तो क्रोम, रिलायंस डिजिटल और अन्य रिटेल स्टोर से आईफोन 16 सीरीज को खरीदा जा सकेगा। बता दें कि आईफोन 16 सीरीज के तरह चार मॉडल, आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।

iPhone 16 की भारत में कीमत

iPhone 16 128GB: ₹79,900

iPhone 16 256GB: ₹89,900

iPhone 16 512GB: ₹1,09,900

कलर ऑप्शन- अल्ट्रामरीन, टेल, पिंक, ब्लैक और व्हाइट

iPhone 16 Plus की भारत में कीमत

iPhone 16 Plus 128GB: ₹89,900

iPhone 16 Plus 256GB: ₹99,900

iPhone 16 Plus 5126B:31,19,900

कलर ऑप्शन- अल्ट्रामरीन, टेल, पिंक, ब्लैक और व्हाइट

iPhone 16 Pro की भारत में कीमत

iPhone 16 Pro 128GB: ₹1,19,900

iPhone 16 Pro 256GB: ₹1,29,900

iPhone 16 Pro 512GB: ₹1,49,900

iPhone 16 Pro 1TB: ₹1,69,900

कलर ऑप्शन- डेजर्ट टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम, ब्लैक टाइटेनियम और व्हाइट टाइटेनियम

iPhone 16 Pro Max की भारत में कीमत

iPhone 16 Pro Max 256GB: ₹1,44,900

iPhone 16 Pro Max 512GB:31,64,900

iPhone 16 Pro Max 1TB: ₹1,84,900

कलर ऑप्शन- डेजर्ट टाइटेनियम, नेचुरल टाइटेनियम, ब्लैक टाइटेनियम और व्हाइट टाइटेनियम

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article