भारत में लॉन्च हुई नई लैपटॉप रेंज! Asus ने पेश किए Zenbook और Vivobook सीरीज के दमदार मॉडल

Asus ने भारतीय बाजार में लैपटॉप की दो नई सीरीज लैपटॉप सीरीज Zenbook और Vivobook लॉन्च की है। इनके साथ दमदार परफॉरमेंस के लिए लेटेस्ट प्रोसेसर दिए गए हैं।

Asus ने भारत में अपनी Zenbook और Vivobook सीरीज को रिफ्रेश करते हुए कई नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। नई Zenbook सीरीज में Zenbook S14, Zenbook Duo, Zenbook A14 और Zenbook A16 शामिल हैं, जबकि Vivobook सीरीज में Vivobook 14, Vivobook 16, Vivobook S14 और Vivobook S16 मॉडल पेश किए गए हैं। इन लैपटॉप्स में Intel Core Ultra और Snapdragon X2 सीरीज के लेटेस्ट प्रोसेसर दिए गए हैं।

Asus Zenbook

भारत में लॉन्च हुई नई लैपटॉप रेंज! Asus ने पेश किए Zenbook और Vivobook सीरीज के दमदार मॉडल

Zenbook सीरीज की कीमत और फीचर्स

Zenbook S14 (UX5406AA) की कीमत 1,79,990 रुपये है और इसमें Intel Core Ultra 9 386H प्रोसेसर मिलता है। Zenbook Duo (UX8407AA), जिसमें Intel Core Ultra 7 355 CPU है, इसकी कीमत 2,99,990 रुपये रखी गई है। Zenbook A14 (UX3407NA) Snapdragon X2 Elite प्रोसेसर के साथ 1,85,990 रुपये में आता है, जबकि Zenbook A16 (UX3607OA) Snapdragon X2 Elite Extreme प्रोसेसर के साथ 1,99,990 रुपये में उपलब्ध है।

End of Feed