टेक एंड गैजेट्स

55 हजार रुपये से कम में मिल रहा iPhone 17, खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका

iPhone 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 1- 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन A19 चिप से लैस है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।

Image

55 हजार रुपये से कम में मिल रहा iPhone 17, खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका

अगर आप नया आईफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। विजय सेल्स की Apple Days 2026 सेल में iPhone 17 पर भारी छूट दी जा रही है। यह सेल 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चल रही है, जिसमें प्राइस कट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील का फायदा मिल रहा है।

कैसे मिल रहा है इतना बड़ा डिस्काउंट?

iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। सेल के दौरान इसकी कीमत घटकर 78,790 रुपये हो गई है। इसके अलावा Axis, ICICI और SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत घटकर 75,790 रुपये हो जाती है।

अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है। कुल मिलाकर करीब 21,000 रुपये तक की बचत के साथ यह फोन लगभग 55,000 रुपये में मिल सकता है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

मिल रहे हैं एक्स्ट्रा फायदे भी

इस डील के साथ ग्राहकों को 591 रुपये तक के लॉयल्टी पॉइंट्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे यह ऑफर और भी आकर्षक बन जाता है, खासकर प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए।

iPhone 17 की स्पेसिफिकेशन

iPhone 17 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 1- 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फोन A19 चिप से लैस है, जो तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का डुअल-फ्यूजन कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो शानदार फोटो क्वालिटी देता है। इसके अलावा बैटरी भी बेहतर की गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 11 घंटे तक चलती है।

डिजाइन और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड

इस बार iPhone 17 में Ceramic Shield 2 दिया गया है, जो पहले से ज्यादा मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट है। साथ ही स्लिम बेजल्स और Always-On Display जैसे फीचर्स इसे Pro मॉडल जैसा फील देते हैं। गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस भी काफी बेहतर है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी फोन स्मूद चलता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article