WhatsApp, Instagram पर Christmas स्टिकर्स कैसे भेजें?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 09:51 AM IST

आज यानी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाएगा। क्रिसमस के मौके पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को विश करना जरूर देना पसंद करते हैं। लेकिन, प्लेन टेक्स्ट के जरिए विश करना काफी बोरिंग सा लग सकता है। ऐसे में आप WhatsApp पर अपने फ्रेंड्स को स्टिकर्स के जरिए विश कर सकते हैं।

WhatsApp, Instagram पर Christmas स्टिकर्स कैसे भेजें?

आज यानी 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस सेलिब्रेट किया जाएगा। क्रिसमस के मौके पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को   विश करना जरूर देना पसंद करते हैं। लेकिन, प्लेन टेक्स्ट के जरिए विश करना काफी बोरिंग सा लग सकता है। ऐसे में आप WhatsApp पर अपने फ्रेंड्स को स्टिकर्स के जरिए विश कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वॉट्सऐप के जरिए क्रिसमस स्टिकर्स भेजने का तरीका। 

क्रिसमस स्टिकर पैक इंस्टॉल करके: 

इसके लिए आपको अपने फोन में पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और वहां जाकर Christmas stickers सर्च करना होगा। Ad वाले रिजल्ट्स को छोड़कर आप अपनी पसंद का कोई भी एक ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं। 

ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको स्टिकर्स की लिस्ट दिख जाएगी। इस लिस्ट में टैप करने पर आपको उस एक लिस्ट के सभी स्टिकर्स नजर आ जाएंगे। फिर आपको स्क्रीन के बॉटम में Add To WhatsApp का ऑप्शन नजर आएगा। आपको इस पर टैप करना होगा। टैप करते ही ये स्टिकर पैक आपके वॉट्सऐप में ऐड हो जाएगा। 

अब आपको इन स्टिकर्स को यूज करने के लिए पहले किसी इंजिविजुअल चैट या ग्रुप चैट में जाना होगा। इसके बाद टेक्स्ट बार में जाकर इमोजी वाले आइकन पर टैप करना होगा। ऐसा करने पर स्क्रीन के बॉटम में तीसरे नंबर पर आपको स्टिकर का ऑप्शन नजर आ जाएगा। 

जैसे ही आप स्टिकर वाले ऑप्शन पर टैप करेंगे यहां आपको आपके ऐड किए हुए स्टिकर पैक्स नजर आ जाएंगे। आप और भी स्टिकर एक्सप्लोर करने के लिए ऊपर राइट साइड में दिखाई दे रहे '+' आइकन पर भी टैप कर सकते हैं।

साथ ही आपको बता दें कि यूजर्स इंस्टाग्राम पर भी स्टिकर्स भेज सकते हैं। इसके लिए उन्हें केवल किसी चैट पर जाना होगा और उसे ओपन करना होगा। फिर यूजर्स को टेक्स्ट बार में राइट साइड में तीसरा ऑप्शन स्टिकर का मिल जाएगा। यूजर्स को यहां केवल क्रिसमस लिख कर सर्च करना होगा। 

End of Article