हैदराबाद में 10 दिसंबर को खुलेगा Apple का पहला स्टोर, देश को मिलेगा 7वां Apple Store

Apple 10 दिसंबर को हैदराबाद के लेक शोर-वाई जंक्शन मॉल में अपना पहला स्टोर खोलेगी। जानें यहां iPhone 18 Pro, iPhone Duo और Apple Watch समेत कौन से प्रोडक्ट मिलेंगे।

Apple भारत में अपने रिटेल कारोबार का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी 10 दिसंबर को हैदराबाद में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। इस स्टोर के खुलने के बाद भारत में Apple के स्टोर्स की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। कंपनी का कहना है कि इससे दक्षिण भारत में उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी। हैदराबाद के ग्राहकों को अब Apple के प्रोडक्ट खरीदने के साथ-साथ कंपनी की सेवाओं और सपोर्ट का अनुभव भी सीधे स्टोर पर मिलेगा।

Customers checking the newly launched iPhone at the Apple Store in Delhi (File Photo-ANI)

एपल स्टोर (File Photo-ANI)

लेक शोर-वाई जंक्शन मॉल में खुलेगा Apple Kukatpally

Apple का नया स्टोर हैदराबाद के लेक शोर-वाई जंक्शन मॉल में खोला जाएगा। कंपनी ने इसका नाम Apple Kukatpally रखा है। यह तेलंगाना में Apple का पहला रिटेल स्टोर होगा। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक यहां Apple के अलग-अलग प्रोडक्ट देख और खरीद सकेंगे। इसके अलावा उन्हें कंपनी की सेवाओं और ग्राहक सहायता से जुड़ी सुविधाएं भी मिलेंगी। हैदराबाद में पहले से ही Apple की रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) और रिटेल कस्टमर सर्विस टीमें मौजूद हैं।

iPhone 18 Pro से लेकर iPhone Duo तक मिलेंगे प्रोडक्ट

Apple Kukatpally स्टोर में कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट उपलब्ध होंगे। इनमें लेटेस्ट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Duo भी शामिल है। इसके अलावा ग्राहक प्रोएलईडी एक्सडीआर डिस्प्ले और टच स्क्रीन वाले MacBook Pro को भी यहां देख सकेंगे। स्टोर में Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 भी उपलब्ध होंगी। यानी ग्राहकों को Apple के नए डिवाइस और दूसरे प्रोडक्ट एक ही जगह देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।

भारत के स्मार्टफोन बाजार में Apple की 9% हिस्सेदारी

भारत में Apple की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। साइबर मीडिया रिसर्च (CMR) की 2026 की तीसरी तिमाही की स्मार्टफोन सप्लाई रिपोर्ट के मुताबिक, Apple देश के टॉप-5 स्मार्टफोन ब्रांड में शामिल है। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 9 फीसदी है। नया स्टोर खोलने के साथ कंपनी का मकसद ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना और उन्हें बेहतर रिटेल अनुभव देना है। हैदराबाद में खुलने वाला यह स्टोर इसी रणनीति का हिस्सा है।

End Article
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार...

End of Feed