टेक एंड गैजेट्स

Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता Macbook, iPhone 16e के बराबर हो सकती है कीमत

Cheapest Apple Macbook: अगर आप नया मैकबुक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए। Apple जल्द ही बाजार में एक नया मैकबुक लॉन्च करने वाला है। अपकमिंग मैकबुक कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक होने वाला है।

Apple Macbook

एप्पल जल्द लॉन्च कर सकता है सस्ता मैकबुक। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Apple दुनियाभर में मौजूद अपने करोड़ों फैंस के लिए एक नया कदम उठाने जा रहा है। अभी तक जहां कंपनी का फोकस अलग-अलग बजट कैटेगरी के आईफोन्स पर था वहीं अब कंपनी सस्ते मैकबुक पर भी फोकस करने जा रही है। Apple जल्द ही कम कीमत वाला Macbook को बाजार में पेश कर सकता है। इसको लेकर पिछले काफी समय से चर्चा चल रही है। अब सस्ते मैकबुक को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कम कीमत वाला MacBook लगभग 599 डॉलर (करीब 54,000 रुपये) में लॉन्च हो सकता है। यह कीमत iPhone 16e की शुरुआती कीमत के बराबर बताई जा रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह अब तक का सबसे सस्ता MacBook होगा।

सबसे सस्ता मैकबुक

हालांकि, कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसकी कीमत 699 से 750 डॉलर के बीच भी हो सकती है। फिर भी, यह कंपनी का सबसे सस्ता MacBook रहेगा, क्योंकि अभी MacBook Air की शुरुआती कीमत 999 डॉलर है। पिछली लीक और अफवाहों के अनुसार, Apple का सबसे सस्ता MacBook 12.9 इंच की LCD स्क्रीन के साथ आ सकता है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होने की उम्मीद है।

मिलेगा आईफोन वाला चिपसेट

लीक्स की मानें तो अपकमिंग सस्ते मैकबुक को कंपनी A18 Pro चिपसेट के साथ मार्केट में उतार सकती है। आपको बता दें कि यह चिपसेट iPhone 16 Pro मॉडल में इस्तेमाल होता है। बताया जा रहा है कि यही चिप मैकबुक की प्राइस को कम रखने में बड़ी भूमिका निभाएगी। अगर आपको लग रहा है कि इस चिपसेट से सिर्फ लागत कम होगी तो ऐसा नहीं है। इस चिप का मतलब है कि सस्ते मैकबुक में Apple Intelligence जैसे फीचर्स मिलें। कुल मिलाकर, इसके स्पेसिफिकेशन्स आम इस्तेमाल के लिए रखे गए हैं, न कि बहुत हाई-एंड या प्रोफेशनल काम के लिए।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article