WhatsApp में आज ही ऑन कर लें ये एक सेटिंग, चुटकियों में डबल हो जाएगी ऐप की सिक्योरिटी
WhatsApp अपने करोड़ों यजर्स को कई तरह की सिक्योरिटी फीचर्स उपलब्ध कराता है। आज हम आपको एक ऐसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने वॉट्सऐप की सिक्योरिटी को डबल कर सकते हैं।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 13 2026, 11:57 IST
Image Credit : Digit01 / 08
WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन है। दुनियाभर में करीब 4 बिलियन से अधिक लोग अपने फोन में हर दिन वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं।
Image Credit : Digit02 / 08
वॉट्सऐप अब सिर्फ मैसेजिंग का ही नहीं बल्कि फोटो, वीडियो और पर्सनल जानकारियों को शेयर करने का भी एक अहम प्लेटफॉर्म बन चुका है। वॉट्सऐप में मौजूद हमारी निजी जानकारी लीक न हो इसके लिए इसकी सेफ्टी भी जरूरी है।
Image Credit : Digit03 / 08
अगर वॉट्सऐप में मौजूद हमारी पर्सनल जानकारी किसी के हाथ लग जाए तो इससे हमारा बड़ा नुकसान हो सकता है और हमारी टेंशन भी बढ़ सकती है। आज हम आपको वॉट्सऐप की एक ऐसी सेटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी को डबल कर सकते हैं।
Image Credit : Digit04 / 08
मेटा के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप में कंपनी यूजर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का फीचर देती है। आप इस एक सेटिंग को ऑन करके किसी बाहरी परसन को अपने अकाउंट तक पहुंचने से पूरी तरह से रोक सकते हैं। अगर आप इस सेटिंग को ऑन करते हैं तो साइबर क्रिमिनल्स भी आपके अकाउंट तक पहुंच नहीं बना पाएंगे।
Image Credit : Digit05 / 08
WhatsApp में Two-Step Verification को आपको तुरंत ऑन कर लेना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने वॉट्सऐप अकाउंट पर जाना होगा। अब आपको ऊपर राइट कॉर्नर पर बने तीन डॉट मेन्यू पर मौजूद सेटिंग के ऑप्शन पर जाना होगा।
Image Credit : Digit06 / 08
नेक्स्ट स्टेप में आपको अकाउंट के ऑप्शन पर जाना होगा और फिर आपको Two-Step Verification का ऑप्शन चुनना होगा। अब आपको यहां Turn On का ऑप्शन मिलेगा जिसे टैप करके ऑन करना होगा।
Image Credit : Digit07 / 08
अब वॉट्सऐप की तरफ से आपको 6 डिजिट का पिन सेट करने के लिए कहा जाएगा। ध्यान रहे कि आपको ऐसा पिन सेट करना होगा जिसे आप आसानी से हमेशा याद रख सकें। पिन सेट करने के बाद आपको वॉट्सऐप एक रिकवरी ईमेल सेट करने के लिए कहेगा। यह इसलिए है कि अगर आप पिन भूल जाएं तो उसे ईमेल से रिकवर किया जा सके।
Image Credit : Digit08 / 08
आप जैसे ही वॉट्सऐप में पिन और ईमेल सेट करते हैं उसके बाद आपके इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में Two-Step Verification की सिक्योरिटी ऑन हो जाएगी। अगर आप इस सेटिंग को बंद करना चाहते हैं तो आप वॉट्सऐप अकाउंट की सेटिंग में जाकर डिसेबल कर सकते हैं।