भारत में टूटे iPhone सेल के रिकॉर्ड, मार्च तिमाही में सबसे अधिक 23 प्रतिशत की वृद्धि

Apple Market in india: प्रीमियम सेगमेंट (600- 800 डॉलर) में सबसे ज्यादा 78.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसकी हिस्सेदारी 2 प्रतिशत से बढ़कर 4 प्रतिशत हो गई। इस सेगमेंट में शिपमेंट में अकेले आईफोन 16 की हिस्सेदारी 32 प्रतिशत रही। मिड-प्रीमियम सेगमेंट (400-600 डॉलर) में भी 74 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखी गई, जिसकी हिस्सेदारी 3 प्रतिशत से बढ़कर 6 प्रतिशत हो गई।

Apple Market in india: जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में शीर्ष पांच ब्रांड में एप्पल ने 23 प्रतिशत की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की, जिसने पहली तिमाही में तीन मिलियन यूनिट की शिपिंग का रिकॉर्ड बनाया। मार्च तिमाही में, आईफोन 16 सबसे अधिक शिप किया गया मॉडल था, जो 2025 की पहली तिमाही के दौरान भारत में कुल शिपमेंट का 4 प्रतिशत था। यह जानकारी आईडीसी की नई रिपोर्ट में दी गई है।

End of Feed