टेक एंड गैजेट्स

भारत में लॉन्च हुआ Motorola का नया फोल्डेबल फोन, डिजाइन देख करेंगे खरीदने की तैयारी!

Motorola Razr 60 Ultra: मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में 7 इंच का 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले और 4 इंच की कवर डिस्प्ले मिलती है। मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपरेट, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है

Image

Motorola Razr 60 Ultra

Motorola Razr 60 Ultra India launched: मोटोरोला ने मंगलवार को अपने नए फोल्डेबल फोन रेजर 60 अल्ट्रा को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 4 इंच की कवर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। नए क्लैमशेल फोल्डेबल में क्वालकॉम का फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट और 16GB रैम का सपोर्ट है। फोन में 4,700mAh की बैटरी और दमदार कैमरा भी है।

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा को भारत में माउंटेन ट्रेल, रियो रेड और स्कारब कलरवे में पेश किया गया है। इसके सिंगल 16GB + 512GB ऑप्शन की कीमत भारत में 89,999 रुपये रखी गई है। फोन अमेजन रिलायंस डिजिटल, आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर के माध्यम से 21 मई को दोपहर 12 बजे IST से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola Razr 60 Ultra की डिस्प्ले और डिजाइन

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में 7 इंच का 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल मेन डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz, 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और (1,224 x 2,992 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। कवर डिस्प्ले की बात करें तो यह 4 इंच की pOLED LTPO की मिलती है। इसके साथ भी 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपरेट, 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह एंड्रॉयड 15 आधारित हैलो UI के साथ आता है और कंपनी ने इसके साथ 3 साल के OS अपडेट और चार साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है।

मिलता है दमदार कैमरा

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा और सेल्फी के लिए आगे की तरफ 50MP का सेंसर है। इसमें मोटो AI 2.0 का इंटीग्रेशन भी है जिसमें AI इमेज स्टूडियो और AI प्लेलिस्ट स्टूडियो शामिल है। डिवाइस में Google Gemini लोड किया गया है।

बैटरी की बात करें तो Motorola Razr 60 Ultra में 4700mAh की बैटरी पैक की गई है जो 68W टर्बोपावर चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 199 ग्राम होता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article