टेक एंड गैजेट्स

Apple Store in india: मार्च तिमाही की कमाई से गदगद हुआ एप्पल, भारत में खोलेगा नए रिटेल स्टोर

New Apple Store in india: एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, "तिमाही के दौरान एप्पल ने दो नए रिटेल स्टोर खोले हैं। हम यूएई में एक नया रिटेल स्टोर, सऊदी अरब में ऑनलाइन स्टोर और इस वर्ष के अंत में भारत में नए रिटेल स्टोर शुरू करेंगे।"

Image

Apple Store in india

New Apple Store in india: एप्पल ने जनवरी-मार्च तिमाही में भारत सहित दुनिया के कई देशों में रिकॉर्ड ग्रोथ दर्ज की है। इसके साथ ही कंपनी दुनियाभर में नए रिटेल स्टोर खोलने की योजना बना रही है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि इस वर्ष के अंत में भारत में नए रिटेल स्टोर शुरू करेंगे। मार्च तिमाही में एप्पल की आय 95.4 अरब डॉलर रही है। इसमें सालाना आधार पर 5 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखा गया है। प्रति शेयर आय 1.65 डॉलर रही है। इसमें सालाना आधार पर 8 प्रतिशत का उछाल देखा गया है।

दिल्ली और मुंबई में खोले एप्पल स्टोर

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, "तिमाही के दौरान एप्पल ने दो नए रिटेल स्टोर खोले हैं। हम यूएई में एक नया रिटेल स्टोर, सऊदी अरब में ऑनलाइन स्टोर और इस वर्ष के अंत में भारत में नए रिटेल स्टोर शुरू करेंगे।"

आईओएस 18.4 किया जारी

सॉफ्टवेयर में कंपनी ने अभी आईओएस 18.4 जारी किया है, जिसने एप्पल इंटेलिजेंस को फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, कोरियाई और चीनी सहित अधिक भाषाओं में पेश किया है। मार्च तिमाही में एप्पल की आय 95.4 अरब डॉलर रही है। इसमें सालाना आधार पर 5 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखा गया है। प्रति शेयर आय 1.65 डॉलर रही है। इसमें सालाना आधार पर 8 प्रतिशत का उछाल देखा गया है।

कुक ने एक बयान में कहा, "एप्पल ने मजबूत तिमाही नतीजे जारी किए हैं, जिसमें सर्विसेज में दोहरे अंकों की वृद्धि हुई है।" उन्होंने कहा, "हमें अपने प्रोडक्ट लाइनअप में आईफोन 16ई (iPhone 16e) को जोड़ा है और एप्पल सिलिकॉन की असाधारण क्षमताओं का लाभ उठाने वाले नए पावरफुल मैक और आईपैड पेश किए हैं और हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने पिछले एक दशक में अपने कार्बन उत्सर्जन में 60 प्रतिशत की कटौती की है।"

एप्पल के मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने कहा कि मार्च तिमाही में ईपीएस में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई और ऑपरेशनल कैश फ्लो 24 अरब डॉलर रहा, जिससे कंपनी शेयरधारकों को 29 अरब डॉलर लौटा सकी है। एप्पल के निदेशक मंडल की ओर से कंपनी के सामान्य शेयर के लिए 0.26 डॉलर प्रति शेयर का कैश डिविडेंड घोषित किया गया है। इसमें सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। डिविडेंड का भुगतान 15 मई, 2025 को शेयरधारकों को किया जाएगा और इसकी रिकॉर्ड डेट 12 मई, 2025 है।

इनपुट- आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article