टेक एंड गैजेट्स

अमेरिका में धूम मचा रहे मेड इन इंडिया iPhone, एप्पल के सीईओ टिम कुक ने बताया आगे का प्लान

Made in india iPhone: कुक ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhones का मूल देश भारत होगा। इस बीच, वियतनाम अमेरिका को भेजे जाने वाले आईपैड, मैक, ऐप्पल वॉच और एयरपॉड्स का ज्यादातर उत्पादन संभालेगा, ये ऐसे देश हैं जिन पर अभी 10% टैरिफ है, जबकि चीनी आयात पर 145% टैरिफ है।"

Image

एप्पल के सीईओ टिम कुक

Photo : Twitter

Made in india iPhone: एप्पल अपने अमेरिकी मार्केट के लिए आधे आईफोन भारत से खरीद रही है, क्योंकि यहां टैरिफ चीन की तुलना में कम है, यह बात कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कही। एक इंटरव्यू में उन्होंने पुष्टि की है कि भारत जल्द ही अमेरिका में बेचे जाने वाले आईफोन के लिए एक प्रमुख सोर्स देश बन जाएगा। कंपनी चीन से दूर होकर अपने सप्लाई चैन को भारत में स्थानांतरित कर रही है, क्योंकि यहां टैरिफ कम हैं।

एप्पल का भारत की ओर रुख

तिमाही आय के बाद सीएनबीसी से बात करते हुए टिम कुक ने कहा कि एप्पल अब अपने आईफोन का आधा हिस्सा भारत से अमेरिका के लिए प्राप्त कर रहा है, क्योंकि यहां टैरिफ चीन की तुलना में कम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने अमेरिकी मार्केट के लिए वियतनाम से अपने अन्य प्रोडक्ट भी खरीद रहा है। हालांकि, कंपनी अभी भी अन्य देशों के लिए अपने 'अधिकांश' प्रोडक्ट चीन में बनाती है।

कुक ने कहा, "हमें उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर iPhones का मूल देश भारत होगा। इस बीच, वियतनाम अमेरिका को भेजे जाने वाले आईपैड, मैक, ऐप्पल वॉच और एयरपॉड्स का ज्यादातर उत्पादन संभालेगा, ये ऐसे देश हैं जिन पर अभी 10% टैरिफ है, जबकि चीनी आयात पर 145% टैरिफ है।"

क्या है कंपनी का प्लान?

एप्पल का लक्ष्य 2026 तक अमेरिका में बेचे जाने वाले सभी आईफोन का असेंबलिंग भारत में करना है, जिससे चीन पर निर्भरता कम हो सके। JPMorgan की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि एप्पल अपने आईफोन निर्माण को भारत में स्थानांतरित करता है, तो वे अपने उत्पादों की कीमतों को लगभग समान रख सकता है। भारत में आईफोन के निर्माण की लागत चीन की तुलना में थोड़ी अधिक होगी, लेकिन यह अभी भी अमेरिका में निर्माण करने की तुलना में सस्ता होगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article