Apple जल्द लॉन्च करेगा 3 नए iPad, iPad Air! Pro मॉडल में होगा बड़ा बदलाव, जानें फीचर्स

नए iPad Air का सबसे बड़ा बदलाव इसकी स्क्रीन हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस बार iPad Air में OLED डिस्प्ले दे सकता है। इससे यूजर्स को बेहतर कलर, गहरे ब्लैक और शानदार पिक्चर क्वालिटी मिल सकती है।

Apple अपने iPad लाइनअप में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी 2027 में अपने तीन नए iPad मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें नया एंट्री-लेवल iPad, OLED डिस्प्ले वाला iPad Air और पहले से ज्यादा पावरफुल iPad Pro शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नए iPad Air में बेहतर डिस्प्ले के साथ नया प्रोसेसर दिया जाएगा, जबकि iPad Pro में हीटिंग की समस्या को कम करने के लिए खास कूलिंग सिस्टम मिल सकता है। वहीं, एंट्री-लेवल iPad को भी नए चिपसेट और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।

iPad Air

एप्पल जल्द लॉन्च कर सकता है नई आईपैड सीरीज। (फोटो क्रेडिट-Apple)

इन अपग्रेड के जरिए Apple अपने iPad यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस, शानदार डिस्प्ले और नए AI फीचर्स देने की तैयारी में है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन तीनों मॉडल की लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

End of Feed