Apple Surveyor app: यदि आप रास्ता देखने और लोकेशन का पता लगाने के लिए एप्पल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी सुविधा बढ़ने वाली है। एप्पल ने 'सर्वेयर' नाम से एक नया ऐप लॉन्च किया है, जो एप्पल मैप्स की सटीकता और विस्तार को बढ़ाने के लिए लाया गया है। इस ऐफ को रियल वर्ल्ड मैपिंग डाटा को एकत्र करने के लिए डिजाइन किया गया है। एप्पल का यह कदम गूगल मैप्स को सीधे टक्कर देगा।
apple maps (image-Apple)
क्या करेगा एप्पल का नया ऐप
यह ऐप रियल-टाइम मैपिंग डेटा कलेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे Apple Maps की लोकेशन सटीकता और डिटेलिंग को और बेहतर बनाया जा सके। MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐप की मदद से स्ट्रीट साइन, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क किनारे की अपडेटेड जानकारी को रियल-टाइम में कैप्चर किया जाएगा।
नए बदलाव के बाद Apple Maps अधिक सटीक और विश्वसनीय बनेगा और लगातार अपडेट होता रहेगा। हालांकि, यह ऐप आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसके बजाय, यह मैपिंग असाइनमेंट के लिए काम करने वाली पार्टनर कंपनियों के लिए हो सकता है।
यानी यह सिर्फ उन कंपनियों के लिए है, जो Apple के साथ मैपिंग टास्क पर काम करती हैं।
बता दें कि जब कोई इस ऐप को डाउनलोड करता है और खोलता है, तो उसे "Open Partner App" का ऑप्शन दिखता है, जिससे एक दूसरी ऐप 'Premise' ओपन होती है। प्रिमाइस एक ऐसी कंपनी है जो लोगों को छोटे-छोटे टास्क पूरे करने के बदले में रिवार्ड देती है। इस ऐप पर यूजर्स को सर्वे लेना, लोकल जानकारी जैसे कंस्ट्रक्शन जोन या ग्रोसरी प्राइसिंग शेयर करना, और शहर की लोकेशन्स की तस्वीरें खींचने जैसे काम मिलते हैं।
