आ रहा एप्पल का सबसे पतला आईफोन, लॉन्च से पहले देखें डिजाइन-फीचर्स और कीमत

Apple iPhone SE 4 Launch Date: iPhone SE 4 में अपने पिछले मॉडल की तुलना में कई सुधार होने की उम्मीद है, जिसमें 6.06 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले शामिल है, जो पिछले मॉडल में पाए गए 4.7 इंच के LCD की जगह लेगा। एक और महत्वपूर्ण अपग्रेड की बात करें तो इस फोन में 4GB रैम की जगह 8GB रैम का सपोर्ट मिलेगा।

Apple iPhone SE 4 Launch Date: यदि आप आईफोन लवर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एप्पल जल्द ही अपने सबसे पतले स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। दावा है कि कंपनी Apple iPhone SE 4 को सबसे स्लिम फोन के दौर पर लॉन्च कर सकती है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि iPhone SE 4 में एक नया डिजाइन होगा, जो संभवतः iPhone 14 से प्रेरित होगा।

कब हो सकता है लॉन्च

हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन के आधिकारिक लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके कई लीक्स निकल कर आ रहे हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, iPhone SE 4 के प्रत्याशित लॉन्च से पहले, iPhone SE (2022) का स्टॉक रिटेल स्टोर्स पर कम पड़ रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि जल्द ही इसे रिफ्रेश किया जा सकता है। अप्रैल में, Apple द्वारा iPhone SE 4 को रिलीज किए जाने की उम्मीद है, जिसे iPhone 16e कहा जा सकता है।

End of Feed