टेक एंड गैजेट्स

भारत में इतनी होगी Samsung S25 सीरीज की कीमत, जानें कब होगी लॉन्चिंग

Samsung Galaxy Unpacked 2025: 22 जनवरी को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सैन जोस में अनपैक्ड की मेजबानी करेगा। कंपनी ने कहा कि हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम मोबाइल AI में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं - प्रीमियम गैलेक्सी इनोवेशन जो आपके जीवन के हर पल में सहज सुविधा लाते हैं। इस इवेंट को भारतीय समयनुसार, रात 11.30 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

Image

Samsung Galaxy Unpacked 2025

Samsung Galaxy Unpacked 2025: यदि आप सैमसंग फैन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सैमसंग दो दिन बाद यानी 22 जनवरी को भारत में अपने तीन दमदार गैलेक्सी स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसमें गैलेक्सी एस 25 अल्ट्रा स्मार्टफोन भी लॉन्च होगा। सैमसंग के वार्षिक गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में कंपनी गैलेक्सी S25, S25+ और S25 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी नए ईयरबड्स और स्मार्टवॉच भी पेश कर सकती है।

कब और कितने बजे होगा इवेंट

22 जनवरी को सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स सैन जोस में अनपैक्ड की मेजबानी करेगा। कंपनी ने कहा कि हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम मोबाइल AI में एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं - प्रीमियम गैलेक्सी इनोवेशन जो आपके जीवन के हर पल में सहज सुविधा लाते हैं। इस इवेंट को भारतीय समयनुसार, रात 11.30 बजे से Samsung.com, Samsung Newsroom और Samsung के YouTube चैनल पर देखा जा सकेगा।

Samsung S25 Ultra: कितनी होगी कीमत

हालांकि, अब तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की कीमत 12GB+256GB विकल्प के लिए 1,34,999 रुपये से शुरू होगी। वहीं 16GB+512GB की कीमत 1,44,999 रुपये और 16GB+1TB वैरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये हो सकती है। बता दें कि गैलेक्सी S24 अल्ट्रा (256GB) की कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं Samsung S25 की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये और Samsung S25 Plus की शुरुआती कीमत 1,04,999 रुपये हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज की खासियत

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: सैमसंग वन यूआई 6.0 के साथ एंड्रॉइड 15
  • प्रोसेसर: संभवतः क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 या पावरफुल एक्सिनोस चिपसेट
  • डिस्प्ले: S25 और S25+ में 120Hz या ज्यादा रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED पैनल
  • Galaxy S25 Ultra: में बड़ी और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और पहले से ज्यादा रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
  • कैमरा: S25 और S25+: बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग में सुधार के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप।
  • Galaxy S25 Ultra कैमरा: बेहतर जूम क्षमताओं के साथ एडवांस्ड AI फीचर्स।
  • बैटरी: फास्ट चार्जिंग (संभावित रूप से 45W से अधिक) के साथ बड़ी बैटरी क्षमता।
  • डिजाइन: कम बेजल और संभावित रूप से नए कलर ऑप्शन।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article