टेक एंड गैजेट्स

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में मिलेगा Samsung का यह धांसू फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार iPhone 17 Pro में रिवर्स चार्जिंग की स्पीड 7.5W तक होगी। गौरतलब है कि यह फीचर Android कंपनियां पहले ही पेश कर चुकी हैं। Samsung ने Galaxy S10 सीरीज के साथ 2019 में रिवर्स चार्जिंग शुरू की थी। इसके बाद Xiaomi और OnePlus ने भी इसे अपने फ्लैगशिप डिवाइस में शामिल किया।

Image

iPhone 17 Pro (Image Credit: MacRumors)

Photo : Times Now Digital

iPhone 17 सीरीज के लॉन्च से पहले ही इसके नए फीचर्स की जानकारी लीक हो रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max में पहली बार रिवर्स वायरलेस चार्जिंग (Reverse Wireless Charging) फीचर देखने को मिल सकता है। इस तकनीक से यूजर सीधे अपने iPhone से AirPods और Apple Watch जैसे डिवाइस चार्ज कर पाएंगे। बता दें कि सैमसंग पहले से अपने प्रीमियम फोन में ये यह सुविधा देता है।

iPhone 17 Pro और Pro Max में नया चार्जिंग फीचर

टिप्स्टर Instant Digital के मुताबिक एप्पल ने iPhone 17 Pro मॉडल पर रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का टेस्ट किया है। इस फीचर के जरिए iPhone दूसरे कम्पैटिबल डिवाइस को वायरलेसली चार्ज कर सकेगा। माना जा रहा है कि Pro और Pro Max दोनों वेरिएंट में यह सुविधा मौजूद होगी।

रिपोर्ट के अनुसार iPhone 17 Pro में रिवर्स चार्जिंग की स्पीड 7.5W तक होगी। यह Samsung Galaxy S25 Ultra की 4.5W चार्जिंग से फास्ट है। हालांकि, Xiaomi 15 Ultra अभी भी 10W की चार्जिंग स्पीड के साथ सबसे आगे रहेगा।

AirPods और Apple Watch होंगे आसान चार्ज

अगर यह फीचर आधिकारिक तौर पर आता है तो iPhone यूजर्स इमरजेंसी में अपने AirPods या Apple Watch को सीधे iPhone से चार्ज कर पाएंगे। इससे अलग चार्जर कैरी करने की जरूरत कम हो जाएगी।

Android कंपनियों पहले से दे रहीं यह सुविधा

गौरतलब है कि यह फीचर Android कंपनियां पहले ही पेश कर चुकी हैं। Samsung ने Galaxy S10 सीरीज के साथ 2019 में रिवर्स चार्जिंग शुरू की थी। इसके बाद Xiaomi और OnePlus ने भी इसे अपने फ्लैगशिप डिवाइस में शामिल किया। Apple अब इस रेस में देर से उतर रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article