Apple यूजर्स के लिए iOS 27.2 अपडेट हुआ जारी, iPhone चलाने का मिलेगा नया अनुभव, जानें नए फीचर्स

इस अपडेट में Siri को पहले से ज्यादा बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। इसमें Conversation Memory नाम का फीचर शामिल किए जाने की बात कही गई है। इसकी मदद से Siri पिछली बातचीत को समराइज करके याद रख सकेगी।

Apple ने अपने यूजर्स के लिए iOS 27.2 अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में 160 से ज्यादा सिक्योरिटी खामियों को दूर करने के लिए सुधार किए गए हैं। इसके साथ ही Siri AI, Messages, Photos, FaceTime और Home जैसे ऐप्स में भी कई बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने Mac, Apple Watch, iPad, Apple TV और Vision Pro के लिए भी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किए हैं।

Apple (9)

एप्पल ने यूजर्स के लिए रोलआउट किया नया सॉफ्टवेयर अपडेट।

हालांकि, सभी फीचर्स हर डिवाइस में काम नहीं करेंगे। कौन-सा फीचर मिलेगा, यह आपके डिवाइस के मॉडल और उसमें मिलने वाले सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर निर्भर करेगा। इसके साथ ही आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि अगर आपको अपडेट नहीं मिला है तो कुछ दिनों का इंतजार कीजिए जल्द ही आपको यह मिल जाएगा।

End of Feed