टेक जायंट एप्पल ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 को नया अपडेट दे दिया है। Apple की तरफ से iOS 26 का बीटा 6 वर्जन जारी किया गया है। नए अपडेट में आईफोन यूजर्स को कई तरह के नए बदलाव और फीचर्स मिलने वाले हैं। इस नए अपडेट के बाद आईफोन यूजर्स को एक नया एक्सपीरियंस देखने को मिलने वाला है। इसमें नए रिंगटोन, रिफ्रेश्ट ऑनबोर्डिंग स्क्रीन और इंटरफेस में बदलाव देखने को मिलेगा। इस लेटेस्ट बीटा वर्जन में पहले की तुलना में कम बदलाव किए गए हैं।
एप्पल आईफोन यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर्स। (फोटो क्रेडिट-Digit)
कंपनी अपने करोड़ों आईफोन यूजर्स के लिए जल्द ही iOS26 का स्टेबल वर्जन रिलीज करेगी हालांकि इससे पहले एप्पल यूजर्स के लिए पब्लिक बीटा वर्जन रोलआउट करेगी। अगर आप अपने आईफोन में नए फीचर्स का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए बीटा वर्जन को इंस्टाल करना चाहिए। आइए आपको लेटेस्ट अपडेट बारे में डिटेल से बताते हैं।
आईफोन यूजर्स का बदलेगा एक्सपीरियंस
Apple ने लेटेस्ट अपडेट में रिफलेक्शन साउंड के साथ 5 नए अलर्ट टोन जोड़े हैं। इसमें आपको Buoyant, Dreamer, Pond, Pop, Reflected, Surge के साथ एक नई रिंगटोन Little Bird दी गई है। यूजर्स को ये सभी टोन और रिंगटोन आपको सभी सेटिंग ऐप में ही मिल जाएंगी। इस नए अपडेट के साथ कंपनी ने आईफोन को पहली बार सेटअप करने पर मिलने वाले ऑनबोर्डिंग पेज को भी नया कर दिया है।
इस नए अपडेट के बाद अगर कोई यूजर अपने स्मार्टफोन को रीसेट करता है तो उसे लिक्विड ग्लास इफेक्ट के साथ नए डार्क और क्लियर आइकन स्टाइल देखने को मिलने वाले हैं। लेटेस्ट अपडेट में यूजर्स को कई सारे ऐप्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।
कैमरा सेक्शन में भी हुआ बदलाव
आपको बता दें कि एप्पल ने बीटा 5 वर्जन में आईफोन यूजर्स के लिए कैमरा में एक क्लासिक मोड ऐडऑन किया था। इसमें कंपनी ने कैमरा इस्तेमाल करते समय मोड बदलने के लिए स्क्रॉड के पैटर्न को उलटी दिशा की तरफ कर दिया था लेकिन अब बीटा 6 में कैमरा मोड सेटिंग को बदलने का ऑप्शन हटा दिय है। मतलब अब यह उलटी स्क्रॉल दिशा हमेशा डिफॉल्ट ही रहने वाली है। इसके अलावा यूजर्स को UI के पैटर्न में भी कुछ बदलाव देने को मिलने वाले हैं।
इन आईफोन मॉडल्स में काम करेगा iOS26
एप्पल ने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट कुछ सेलेक्टेड डिवाइस को ही दिया है। अगर आपके पास iPhone 16 सीरीज, iPhone 15 सीरीज और iPhone 14 सीरीज, iPhone 13 सीरीज, iPhone 12 सीरीज और iPhone 11 सीरीज है तो आप नए फीचर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि कंपनी Apple Intelligence फीचर्स सिर्फ iPhone 15 Pro, और प्रो मैक्स के साथ iPhone 16 सीरीज के डिवाइस पर ही देने वाली है।
