Satellite connectivity Feature: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी के पास एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के लिए कई सारे स्मार्टफोन्स हैं। ड्यूरेबल और कई सालों तक स्मार्टफोन चलाने वालों के लिए रेडमी एक पॉपुलर कंपनी बन चुकी है। रेडमी अब अपने फैंस के लिए एक नई स्मार्टफोन सीरीज लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी इस महीने बाजार में Redmi Note 15 Pro सीरीज को लॉन्च करेगी। रेडमी के करोड़ों फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस सीरीज में कंपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी (Satellite Connectivity) का फीचर दे सकती है।
रेडमी अपकमिंग सीरीज में दो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसमें Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ शामिल हो सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स मिडरेंज फ्लैगिप कैटेगरी में दस्तक दे सकते हैं। लीक्स की मानें तो Note 15 Pro+ फीचर्स के मामले काफी यूनिक हो सकता है। इसमे7000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी दी जा सकती है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर हुआ बड़ा खुलासा
चीन की माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म साइट Weibo पर पर रेडमी के जनरल मैनेजर ने पोस्ट करके बताया कंपनी Redmi Note सीरीज की 100 से ज्यादा देशों में बिक्री कर रही है। उनके मुताबिक 2025 की पहली तिमाही में चीनी बाजार में 175 डॉलर यानी 15000 रुपये से लेकर 499 डॉलर यानी 44000 रुपये के प्राइस ब्रैकेट में स्मार्टफोन्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। इसी पोस्ट के नीचे एक इमेज दी गई है जिसमें लिखा है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Note 15 Pro+ के संभावित फीचर्स
Redmi Note 15 Pro+ को लेकर सामने आई लीक्स की मानें तो इस स्मार्टफोन में 1.5K रेजोल्यूशन वाला क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में दमदार Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग या फिर स्पोर्ट्स कंटेंट देखते हैं तो आपको जल्दी बैटरी खत्म होने की टेंशन नहीं होगी।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 15 Pro+ में रियर पैन में डुअल कैमरा यूनिट दिया जा सकता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा उपलब्ध कराया जा सकता है। लेटेस्ट लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन में शार्ट मैसेज सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम के सपोर्ट मिलने की भी बात कही गई है। अगर यह लीक सही होती है तो यह रेडमी का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन जाएगा जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा।
