Apple WWDC 2025: क्यूपर्टिनो की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने जून में अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) की मेजबानी की घोषणा कर दी है। यह इवेंट 9 जून को होगा। 13 जून तक चलने वाले इस पांच दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष कार्यक्रम कीनोट से होगी, और इसमें Apple सॉफ्टवेयर में लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में जानकारी मिलेगी। उम्मीद है कि एप्पल WWDC 2025 के दौरान iOS, iPadOS, macOS, watchOS और tvOS के नए वर्जन की घोषणा करेगा।
Apple WWDC 2025
इस साल के कॉन्फ्रेंस में वीडियो सत्र के साथ-साथ ऑनलाइन लैब्स के माध्यम से एप्पल इंजीनियरों और डिजाइनरों के साथ बातचीत करने के अवसर भी उपलब्ध होंगे। ये सेशन एप्पल डेवलपर ऐप, एप्पल डेवलपर वेबसाइट और एप्पल डेवलपर यूट्यूब चैनल के माध्यम से उपलब्ध होंगे।
क्या होगा खास
हालाँकि Apple ने इवेंट की तारीख के अलावा अभी तक कोई विशेष जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी iPhones, iPads और Macs के लिए अगली जनरेशन के ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश कर सकती है। इसके अलावा, Apple इंटेलिजेंस से संबंधित अपडेट और Siri डिजिटल असिस्टेंट में सुधार की उम्मीद है।
न्यूज़रूम पोस्ट में, एप्पल ने कहा कि यह कार्यक्रम सभी डेवलपर्स के लिए फ्री में वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। एप्पल ने कहा, "WWDC25 Apple सॉफ्टवेयर में लेटेस्ट इनोवेशन के बारे में जानकारी देगा। साथ ही नए टूल, फ्रेमवर्क और सुविधाओं के बारे में जानकारी भी देगा।"
WWDC 2025: इवेंट से क्या उम्मीदें
उम्मीद है कि Apple WWDC 2025 के दौरान iOS 19, iPadOS 19, macOS 16, watchOS 12, tvOS 19 और visionOS 3 जैसे नई जनरेशन के सॉफ्टवेयर अपडेट पेश करेगा। रिपोर्ट्स ने कहा गया है कि Apple iOS, iPadOS और macOS के "ड्रामेटिक सॉफ्टवेयर ओवरहाल" की तैयारी कर रहा है।
दावा है कि iPhone और Mac ऑपरेटिंग सिस्टम को क्रमशः 12 साल (iOS 7) और पांच साल (macOS 11) में सबसे बड़ा रीडिजाइन प्राप्त होगा। आने वाले OS अपडेट में रीडिजाइन किए गए आइकन, मेनू और अन्य सिस्टम एलिमेंट शामिल होने की उम्मीद है। iOS 19, iPadOS 19 और macOS 16 को visionOS से प्रेरित बताया जा रहा है।
