BHIM 3.0 UPI: क्या है नया
भीम ऐप के नए अवतार को कई नए बदलाव और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस वाले इंटरफेस के साथ पेश किया गया है। इसकी मदद से अब पेमेंट को मैनेज करना और ट्रैक करना आसान हो जाता है। यह अब 15 से अधिक भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है, जिससे पूरे देश में डिजिटल पेमेंट अधिक सुलभ हो गया है। इसके अलावा ऐप को कम और स्टेबल इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले क्षेत्र में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। NPCI के मुताबिक, भीम में किए गए इन सभी बदलावों को धीरे-धीरे सभी प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।
BHIM 3.0 की खासियत
भीम 3.0 की एक मुख्य विशेषता इसके एडवांस मनी मैनेजमेंट टूल है। इन फीचर्स को यूजर्स की सुविधा बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। ऐप अब यूजर्स को आसानी से खर्चों को ट्रैक करने और स्पिलिट करने में मदद करता है। नए 'स्प्लिट एक्सपेंस' फीचर के साथ, यूजर्स आसानी से दोस्तों और परिवार के बीच बिलों को बांट सकते हैं।
इसके अलावा, 'फैमिली मोड' की शुरुआत से यूजर्स को घरेलू खर्चों को अधिक प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद मिलती है। यह सुविधा यूजर्स को परिवार के सदस्यों को शामिल करने, शेयर किए गए खर्च को मैनेज करने और पेमेंट बांटने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा आप पूरे परिवार के यूपीआई लेनदेन को ट्रैक कर सकते हैं।
BHIM 3.0: एनालिटिक्स डैशबोर्ड
भीम 3.0 'स्पेंड एनालिटिक्स' डैशबोर्ड की भी सुविधा मिलती है, जो ऑटोमेटिक रूप से लेनदेन को बांट देता है, ताकि आप महीने भर के खर्चे को मॉनिटर कर सकते हैं। यानी आप यह आसानी से हिसाब-किताब लगा पाएंगे कि आपने कहां पर कितना पैसा खर्च किया है।
