iPhone के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, तुरंत मान लें Apple की ये बड़ी सलाह
आईफोन (iPhone) इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए काम की खबर है। टेक जायंट Apple की तरफ से आईफोन यूजर्स को बड़ी सलाह दी गई है। अगर आप अपने आईफोन के डेटा को सेफ रखना चाहते हैं तो आपको एप्पल की सलाह जरूर माननी चाहिए।
Authored by: गौरव तिवारीUpdated Feb 14 2026, 12:00 IST
Image Credit : IStock01 / 08
आईफोन प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन्स हैं जो अपनी ड्यूरेबिलिटी और सिक्योरिटी फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। वैसे तो आईफोन्स में साइबर अटैक का खतरा बेहद कम होता है लेकिन फिर भी हमें सावधानी बरतनी चाहिए।
Image Credit : IStock02 / 08
अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए एप्प्ल की तरफ से समय समय पर एडवाइजरी जारी की जाती है। अब एक बार फिर से कंपनी ने अपने फैंस को एक बड़ी सलाह दी है। अगर यूजर्स एप्पल की इस सलाह को इग्नोर करते हैं तो इससे पर्सनल डेटा मुश्किल में फंस सकता है।
Image Credit : IStock03 / 08
दरअसल एप्पल ने इस सप्ताह iOS 26.3 अपडेट रोल आउट किया था। कंपनी ने अपने आईफोन यूजर्स को सलाह दी है कि जैसे ही उन्हें ओएस वर्जन का लेटेस्ट अपडेट मिले वे इसे इंस्टाल कर लें।
Image Credit : IStock04 / 08
कंपनी ने यूजर्स को सलाह देते हुए बताया कि iOS 26.3 में कई तरह के बग्स को फिक्स करने और दूसरे सिक्योरिटी फीचर्स को शामिल किया गया है। लेटेस्ट ओएस वर्जन फोन को किसी भी तरह के एक्सटर्नल एक्सेस से बचने और डेटा को सेफ रखने में मदद करेगा।
Image Credit : IStock05 / 08
Apple के मुताबिक iOS 26.3 वर्जन में करीब 39 तरह के सिक्योरिटी बग्स के पैकेज को जारी किया गया है। इन 39 बग्स में एक ऐसा बग्स भी है जो ज्यादातर आईफोन की हैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है।
Image Credit : IStock06 / 08
Apple ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक डायनामिक लिंक एडिटर से जुड़े एक बग् का दुरुपयोग किया जा रहा था। जब भी किसी आईफोन या फिर मैकबुक में कोई प्रोग्राम लॉन्च होता है तो यह कोड सबसे पहले ओपन होता है।
Image Credit : IStock07 / 08
अगर इस कोड में किसी तरह की कोई खामी आती है तो हैकर्स आसानी से डिवाइस को एक्सेस कर सकते हैं और आपके पर्सनल डेटा तक पहुंच बना सकते हैं। हालांकि अब कंपनी ने इस बग को पूरी तरह से फिक्स कर दिया है।
Image Credit : IStock08 / 08
अगर आप आईफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और आपको iOS 26.3 वर्जन का अपडेट मिल गया है तो आपको तुरंत उसे इंस्टाल कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर उसे अपडेट करना होगा।