Anthropic के AI मॉडल ने बिना कहे एक्सेस कर लिया चुनावी डेटा, अब कंपनी ने दी सफाई

AI मॉडल की इस घटना के बाद Anthropic ने अपनी सफाई दी है। कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, Claude ने ऐसी जानकारी एक्सेस की, जिसे लोग पैसे देकर देख सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की इस ताकत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं।

अमेरिकी AI कंपनी Anthropic का Claude AI एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला अमेरिका के जॉर्जिया राज्य के चुनावी डेटा से जुड़ा है। खबरों के मुताबिक, Claude AI ने बिना किसी खास निर्देश के चुनाव से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद AI की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Anthropic AI

इस घटना के बाद Anthropic ने अपनी सफाई दी है।

हालांकि, Anthropic ने साफ किया है कि AI ने किसी भी मतदाता की निजी जानकारी नहीं देखी। कंपनी के मुताबिक, यह मामला किसी चुनावी सिस्टम को हैक करने का भी नहीं है।

End of Feed