WhatsApp में आ रहा कमाल का फीचर, स्टेटस को भी कर सकेंगे एडिट

मेटा WhatsApp यूजर्स को जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने वाला है। कंपनी एक नए फीचर की तैयारी कर रही है जिसके बाद WhatsApp के यूजर्स स्टेटस को भी एडिट कर सकेंगे।

WhatsApp जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और बड़े ही काम का फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने स्टेटस पर लगाए गए फोटो या वीडियो के कैप्शन को पोस्ट करने के बाद भी एडिट कर सकेंगे। इससे टाइपिंग की गलतियां सुधारना या पूरा कैप्शन बदलना आसान हो जाएगा, बिना स्टेटस डिलीट किए दोबारा पोस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

WhatsApp status update

पोस्ट करने के 15 मिनट तक मिलेगा एडिट का मौका

पोस्ट करने के 15 मिनट तक मिलेगा एडिट का मौका

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल WhatsApp Beta for Android 2.26.30.1 वर्जन इस्तेमाल करने वाले कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। यूजर्स स्टेटस पोस्ट करने के बाद 15 मिनट के भीतर उसके कैप्शन में बदलाव कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद कैप्शन को एडिट नहीं किया जा सकेगा।

End of Feed