Amazon vs Flipkart Sale 2026: मोबाइल से लेकर लैपटॉप और होम अप्लायंसेज तक क्या-क्या मिलेगा सस्ता? जानें पूरी डील

अगर आप नया लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट या घर के लिए प्रीमियम अप्लायंस खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Amazon और Flipkart की Freedom Sale में कई विकल्प मिल रहे हैं। खासतौर पर Dyson के ब्यूटी और फ्लोरकेयर प्रोडक्ट्स, ASUS के बिजनेस लैपटॉप, Nothing के स्मार्टफोन और Xiaomi Pad 7 पर मिल रहे ऑफर ध्यान देने लायक हैं।

Amazon Great Freedom Sale की शुरुआत हो गई है और Flipkart Freedom Sale 2026 की शुरु आज रात से होने जा रही है। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है। सेल में लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट से लेकर वैक्यूम क्लीनर और हेयर केयर प्रोडक्ट्स तक पर आकर्षक डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। कई प्रोडक्ट्स पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा मिल रहा है। Amazon Freedom Sale 7 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलेगी।

Amazon vs Flipkart Sale 2026

ASUS लैपटॉप पर 34,000 रुपये तक की बचत

Dyson के प्रीमियम प्रोडक्ट्स पर 16,000 रुपये तक की बचत

Amazon Freedom Sale में Dyson के चुनिंदा ब्यूटी और फ्लोरकेयर प्रोडक्ट्स पर 16,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। Amazon Prime मेंबर्स को चुनिंदा Dyson प्रोडक्ट्स पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिल रहा है। इसके अलावा योग्य प्रोडक्ट्स पर 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है।

End of Feed